Published On : Wed, Jul 1st, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

दो जगहों पर फंसे सांपों का सफल रेस्क्यू

Advertisement

नागपुर: शहर में सर्पमित्रों की तत्परता से दो अलग-अलग स्थानों पर फंसे दो गैर विषैले सांपों का सफल रेस्क्यू किया गया। एक सांप बेसा स्थित एक सोसायटी में बाथरूम की पाइप में फंस गया था, जबकि दूसरा दिघोरी के फडणीस नगर में पेड़ पर बैठा मिला। दोनों सांपों को सुरक्षित पकड़कर मटकाझरी जंगल में छोड़ दिया गया।

जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह बेसा स्थित रचना वाटिका सोसायटी में रहने वाले वैभव चकोले ने बाथरूम से आवाज आने पर देखा कि करीब चार फीट लंबा गैर विषैला तस्कर प्रजाति का सांप पाइप की जाली में बुरी तरह फंस गया है। सूचना मिलने पर सर्पमित्र शुभम पराले मौके पर पहुंचे और सावधानीपूर्वक सांप को बिना किसी नुकसान के बाहर निकाला। प्राथमिक उपचार के बाद उसे मटकाझरी जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया।

वहीं दूसरी घटना दिघोरी के फडणीस नगर की है, जहां सुबह दीपाली माहुलकर ने अपने घर के आंगन में पेड़ पर बैठे एक बड़े सांप को देखा। सूचना मिलने पर सर्पमित्र मौके पर पहुंचे और सांप का सुरक्षित रेस्क्यू कर उसे भी प्राकृतिक वातावरण में छोड़ दिया।

सर्पमित्रों ने नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं सांप दिखाई दे तो घबराएं नहीं और न ही उसे नुकसान पहुंचाने की कोशिश करें। ऐसी स्थिति में तुरंत सर्पमित्रों या वन विभाग को सूचना दें, ताकि सांप और लोगों दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.