Published On : Mon, Jul 27th, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

19 वर्षीय शातिर चोर गिरफ्तार, 2 नाबालिग साथियों के साथ 9 चोरियों का खुलासा!

राणाप्रतापनगर पुलिस ने ₹3.18 लाख का चोरी का माल किया बरामद"
Advertisement

नागपुर : नागपुर की राणाप्रतापनगर पुलिस ने चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक 19 वर्षीय शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। जांच में सामने आया कि आरोपी अपने दो नाबालिग साथियों के साथ मिलकर लगातार चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था। पुलिस ने इस गैंग से जुड़े 9 चोरी के मामलों का खुलासा करते हुए ₹3.18 लाख का चोरी का माल बरामद किया है।

23 जुलाई की रात राणाप्रतापनगर थाना क्षेत्र में एक दुकान का शटर तोड़कर नकदी और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया गया था। घटना की शिकायत मिलते ही पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर जांच शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस ने 19 वर्षीय आर्यन नंदेश्वर को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने अपने दो नाबालिग साथियों के साथ मिलकर चोरी की कई वारदातों को अंजाम देने की बात कबूल की।

Gold Rate
July 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 45,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,34,600 /-
Silver/Kg ₹ 2,25,900/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने राणाप्रतापनगर, एमआईडीसी और बजाजनगर थाना क्षेत्र में दर्ज कुल 9 चोरी के मामलों का खुलासा किया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल, एक्टिवा, मोबाइल फोन, नकदी और अन्य कीमती सामान बरामद किया है। बरामद माल की कुल कीमत ₹3.18 लाख बताई गई है।

Advertisement

फिलहाल पुलिस गिरोह के आपराधिक नेटवर्क की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपियों ने शहर के अन्य इलाकों में भी चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है या नहीं।

Advertisement
मंदिर प्रबंधन धर्माचार्यों को सौंपने की मांग #NarendraAcharya #RamMandir  #Ratnagiri #EducationNews

मंदिर प्रबंधन धर्माचार्यों को सौंपने की मांग #NarendraAcharya #RamMandir #Ratnagiri #EducationNews

प्रेम संबंध के विवाद में हुआ था खूनी संघर्ष #NagpurCrime #Crime #Police  #IllegalWeapon #Arrest

प्रेम संबंध के विवाद में हुआ था खूनी संघर्ष #NagpurCrime #Crime #Police...

अदरक के दाम गिरने से किसान परेशान #maharashtranews #newsupdate #kisan #latestnews

अदरक के दाम गिरने से किसान परेशान #maharashtranews #newsupdate #kisan #latestnews

हेलमेट अभियान के बीच उठे नए सवाल

हेलमेट अभियान के बीच उठे नए सवाल

मानेवाड़ा दहन घाट में दिनदहाड़े खूनी झड़प, पुराने विवाद में युवक की हत्या

मानेवाड़ा दहन घाट में दिनदहाड़े खूनी झड़प, पुराने विवाद में युवक की...

मेलघाट आश्रमशाला में फिर छात्र बीमार #maharashtranews #amravati #ashramshala #bhojan #viral

मेलघाट आश्रमशाला में फिर छात्र बीमार #maharashtranews #amravati #ashramshala #bhojan #viral

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges