Published On : Tue, Oct 6th, 2020

नागपुर के रेड लाइट एरिया में देर रात पुलिस का छापा

Advertisement

नागपुर: नागपुर (nagpur red light area police raid) शहर के रेड लाइट एरिया में पुलिस की सोमवार की देर रात की गई छापामार कार्रवाई से हड़कंप मंच गया है। इस छापामार कार्रवाई में पुलिस ने16 महिलाओं तथा 12 ग्राहकों को गिरफ्तार कर अपराध दर्ज किया है। बता दें कि नागपुर (nagpur red light area police raid) के गंगा जमुना (ganga jamuna) परिसर देहव्यापार का बड़ा अड्‌डा है। यहां वारांगनाएं रास्ते पर खड़ी रहकर ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए अश्लील इशारे करती हैं। जिसके कारण परिसर में रहने वाले अन्य लोगों को मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ता है।

इस इलाके से आना-जाना करने वाली आम महिलाओं को लोग संशय की नजरों से देखते हैं। सबसे अधिक वारांगनाएं कश्मिरी गल्ली में है। कोरोना काल में यह परिसर बंद था। लेकिन अब यह फिर से शुरू हो गया है। उल्लेखनीय है कि कोरोना काल में पिछले साढ़े छह माह से अधिकांश बाजार बंद थे । अब अनलॉक में इन्हें खोल दिया गया है और नियम शर्तों में भी ढील दी गई है। लेकिन शासन की ओर से सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन करने के लिए कहा गया है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुार इस परिसर में सोशल डिस्टेंसिंग का मखौल उड़ाया जाने की बात सामने आ रही थी। इसको देखते हुए लकड़गंज पुलिस ने रेड लाइट एरिया में छापामार कार्रवाई की । सोमवार की देर रात गंगा जमुना (ganga jamuna) में की गई कार्रवाई में 16 महिला तथा 12 ग्राहकों को पुलिस ने गिरफ्तार रक लिया है तथा इनके खिलाफ अपराध दर्ज किया है।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.