Published On : Tue, Oct 6th, 2020

गोरखपुर – सिकंदराबाद – गोरखपुर के लिए स्पेशल ट्रेन

Advertisement

तो वही मुंबई – हावड़ा एवं हावड़ा – अहमदाबाद के लिए अब प्रतिदिन सेवा

नागपुर– यात्रियों की यात्रा सुविधा एवं प्रतिक्षा सूची को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन द्वारा गोरखपुर – सिकंदराबाद – गोरखपुर के दरम्‍यान नागपुर होकर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है.

गाड़ी संख्या 02589 गोरखपुर – सिकंदराबाद दिनांक 06.10.2020 से प्रत्येक मंगलवार एवं गाड़ी संख्या 02590 सिकंदराबाद – गोरखपुर दिनांक 11.10.2020 से प्रत्येक रविवार को अगली सूचना मिलने तक चलती रहेगी.

इसके साथ ही हावड़ा – मुंबई – हावड़ा एवं हावड़ा – अहमदाबाद – हावड़ा विशेष ट्रेन अब प्रतिदिन चलेगी. यात्रियों की यात्रा सुविधा एवं प्रतिक्षा सूची को ध्यान में रखते हुए मध्य रेल, नागपुर मंडल से चलने वाली विशेष गाड़ीयो के फेरे में बदलाव किया है, निम्न गाड़ियाँ अब प्रतिदिन चलेगी .

Advertisement

1) गाड़ी संख्या 02810 हावड़ा – मुंबई विशेष गाड़ी, हावड़ा से दिनांक 06.10.2020 से अब प्रतिदिन चलेगी.

2) गाड़ी संख्या 02809 मुंबई – हावड़ा विशेष गाड़ी, मुंबई से दिनांक 08.10.2020 से अब प्रतिदिन चलेगी.

3) गाड़ी संख्या 02834 हावड़ा – अहमदाबाद विशेष गाड़ी, हावड़ा से दिनांक 07.10.2020 से अब प्रतिदिन चलेगी.

4) गाड़ी संख्या 02833 अहमदाबाद – हावड़ा विशेष गाड़ी, अहमदाबाद से दिनांक 10.10.2020 से अब प्रतिदिन चलेगी.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.