Published On : Wed, Aug 5th, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

नागपुर रेलवे स्टेशन पर RPF की बड़ी कार्रवाई: पुरी-अहमदाबाद एक्सप्रेस से ₹2.07 लाख का गांजा बरामद

तस्कर की तलाश जारी
Advertisement

नागपुर: नागपुर रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुरी-अहमदाबाद एक्सप्रेस से 4 किलो 150 ग्राम गांजा बरामद किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत ₹2.07 लाख आंकी गई है। इस पूरी कार्रवाई में आरपीएफ के स्निफर डॉग ‘प्रिंस’ ने अहम भूमिका निभाई।

जानकारी के अनुसार, मध्य रेल नागपुर मंडल की आरपीएफ अपराध खुफिया शाखा की टीम बुधवार को नागपुर रेलवे स्टेशन पर अपराध नियंत्रण और निगरानी ड्यूटी पर तैनात थी। दोपहर करीब 3:30 बजे पुरी-अहमदाबाद एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म नंबर-3 पर पहुंची। इसी दौरान फुटओवर ब्रिज की सीढ़ियों के पास एक लावारिस बैग दिखाई दिया।

आरपीएफ जवानों ने काफी देर तक बैग के मालिक की तलाश की, लेकिन कोई सामने नहीं आया। इसके बाद मादक पदार्थ खोजी श्वान ‘प्रिंस’ को मौके पर बुलाया गया। डॉग ने बैग में संदिग्ध मादक पदार्थ होने का संकेत दिया।

इसके बाद बैग की तलाशी लेने पर खाकी टेप से लिपटे दो पैकेट बरामद हुए। पैकेट खोलने पर उनमें 4 किलो 150 ग्राम गांजा मिला, जिसकी अनुमानित कीमत ₹2.07 लाख बताई गई है।

Advertisement

आरपीएफ ने बरामद गांजा जब्त कर लिया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि लावारिस बैग ट्रेन में किसने रखा और इसके पीछे कौन-सा तस्करी गिरोह सक्रिय है।

प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस और संबंधित एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं। सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के जरिए तस्कर की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.