नागपुर: नागपुर मंडल रेल प्रबंधक बृजेश कुमार गुप्ता ने उत्कृष्ट कार्य संचालन के लिए प्रशंसा करते हुए पांच सामूहिक तथा छह रेल कर्मचारी को व्यक्तिगत पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। मंडल रेल प्रबंधक ने जनवरी माह से ऊर्जा बचत के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करनेवाले कर्मचारी को पुरस्कृत करने का संकल्प किया है। इस क्षेत्र में लोको पायलट संगीता पहाड़े ने अपने चालन तकनीक में उत्कृष्ट कार्य का परिचय देते हुए जनवरी माह में 6451 यूनिट बिजली की बचत की है। इसलिए संगीता पहाड़े को ऊर्जा बचत के क्षेत्र में व्यक्तिक पुरस्कार दिया गया।
इन कर्मचारियों को भी पुरस्कार
अमित दुबे और वैभव चौरे को कार्य तत्परता के लिए व्यक्तिगत पुरस्कार, केबिन मास्टर जयंता मालोदे द्वारा इतनापुर स्टेशन पर गाडी क्रमांक 12792 के एक वैगन में ब्रेक बाइंडिंग पाए जाने पर सतर्कता बरतने के लिए तथा मास्टर मोहन नावंगे को सतर्कता बरतने के लिए ,मनोज चिरोंजी मोहबे एवं अभिजीत कुमार कुशवाह को कर्तव्य तत्परता के लिए सामूहिक पुरस्कार दिया गया। अनित पाटिल एवं वी.ए.कोहाड़ को कार्य तत्परता के कारण एक दुर्घटना टली इसलिए उन्हें पुरस्कार दिया गया। मोहम्मद फिरदौस, रमेश कुमार एवं श्याम आहूजा को सामूहिक पुरस्कार दिया गया। सरंक्षतापूर्वक कार्य करने के लिए टी श्रीधर बाबू एवं राकेश शर्मा को सामूहिक पुरस्कार साथ ही इसके वि.एन.किन्नेड़कर एवं हेमंत धवन को भी पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
5 मिनट का लोन बना ब्लैकमेलिंग का जाल #nagpurnews #crime #blackmail #fraud...
ओडिशा से नागपुर तक गांजा तस्करी का नेटवर्क बेनकाब ...#newsupdate #nagpurnews #breakingnews
स्मार्ट मीटर हटाकर कार्यालय पहुंचे उपभोक्ता #smartmeterscam #electricity #bills #maharashtranews
सोशल मीडिया पर नोटों की नुमाइश पड़ी भारी! #nagpurnews #crime #stolen #cash...
NAGPUR TODAY | TOP - 10 NEWS | 8 JULY 2026 #latestnews...
ऑटो चालक निकला शातिर लुटेरा! #nagpurnews #crime #loot #autorikshaw #accusedarrested






