Published On : Fri, Jun 12th, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

Nagpur-Pune Travelers Beware: 13 और 14 जून को ट्रेन कैंसिल, देखें पूरी सूची

Advertisement

नागपुर: गर्मी की छुट्टियां समाप्त होने के साथ बड़ी संख्या में लोग अपने-अपने गंतव्यों की ओर लौटने की तैयारी में हैं। इसी बीच मध्य रेलवे (Central Railway) ने नागपुर–पुणे मार्ग पर चलने वाली कुछ महत्वपूर्ण ट्रेनों को 13 और 14 जून को रद्द करने की घोषणा कर यात्रियों की परेशानी बढ़ा दी है।

रेलवे के अनुसार, पुणे मंडल के पुणे–दौंड सेक्शन में सिग्नल एवं दूरसंचार (Signal & Telecommunication) तथा ओवरहेड उपकरण (OHE) से जुड़े तकनीकी कार्य किए जाने हैं। इसके लिए विशेष ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा, जिसका असर लंबी दूरी की कई ट्रेनों के संचालन पर पड़ेगा।

ये ट्रेनें रहेंगी रद्द

  • 12136 नागपुर–पुणे एक्सप्रेस (13 जून) रद्द
  • 12135 पुणे–नागपुर एक्सप्रेस (14 जून) rद्द
  • 11007/11008 सीएसएमटी–पुणे–सीएसएमटी डेक्कन एक्सप्रेस (14 जून) भी रद्द रहेगी

कुछ ट्रेनों का सफर बीच में ही समाप्त

  • 11078 जम्मू तवी–पुणे एक्सप्रेस (12 जून) को हडपसर स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा।
  • 11406 अमरावती–पुणे एक्सप्रेस (13 जून) भी हडपसर स्टेशन तक ही संचालित होगी।

यात्रियों में नाराजगी

नागपुर–पुणे रेल मार्ग पर सालभर भारी भीड़ रहती है और अधिकांश यात्री महीनों पहले आरक्षण करवाते हैं। ऐसे में यात्रा से ठीक पहले ट्रेनों के रद्द होने से हजारों यात्रियों की योजनाएं प्रभावित हुई हैं। खासकर रातभर की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए वैकल्पिक टिकट की व्यवस्था करना आसान नहीं होगा।

Gold Rate
July 13 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 42,800 /-
Gold 22 KT ₹ 1,32,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,19,000/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

हालांकि रेलवे का कहना है कि यह कार्य बुनियादी ढांचे के उन्नयन और सुरक्षित रेल संचालन के लिए आवश्यक है। रेलवे ने यात्रियों से सहयोग की अपील करते हुए यात्रा की योजना बनाने से पहले ट्रेन की स्थिति जांचने की सलाह दी है।

Advertisement
Advertisement
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

गर्लफ्रेंड को घुमाने के लिए बना बाइक चोर, आरोपी गिरफ्तार ...#nagpurnews

गर्लफ्रेंड को घुमाने के लिए बना बाइक चोर, आरोपी गिरफ्तार ...#nagpurnews

सेवानिवृत्त उप जिलाधिकारी के घर में हुई चोरी का खुलासा #NagpurNews #CrimeNews #theft #CrimeBranch

सेवानिवृत्त उप जिलाधिकारी के घर में हुई चोरी का खुलासा #NagpurNews #CrimeNews...

गौरक्षण आश्रम के बाहर खड़ी कार का कांच तोड़कर चोरी ...#maharashtranews #vidarbhanews #nagpurnews

गौरक्षण आश्रम के बाहर खड़ी कार का कांच तोड़कर चोरी ...#maharashtranews #vidarbhanews...

इथेनॉल विवाद पर बढ़ा सियासी संग्राम #nagpurnews #ethenol #nitingadkari #bjp #cybercrime #latestnews

इथेनॉल विवाद पर बढ़ा सियासी संग्राम #nagpurnews #ethenol #nitingadkari #bjp #cybercrime #latestnews

स्मार्ट मीटर मुद्दे पर शिवसेना का ज्ञापन ... #maharashtranews #vidarbhanews #nagpurnews #newsupdate

स्मार्ट मीटर मुद्दे पर शिवसेना का ज्ञापन ... #maharashtranews #vidarbhanews #nagpurnews #newsupdate

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges