नागपुर: अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ विरोधी दिवस के अवसर पर नागपुर पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए करीब 484 किलोग्राम मादक पदार्थों को वैज्ञानिक एवं कानूनी प्रक्रिया के तहत नष्ट कर दिया। ऑपरेशन थंडर के तहत विभिन्न पुलिस थानों में दर्ज 120 मामलों में जब्त किए गए करोड़ों रुपये मूल्य के ड्रग्स स्टॉक को बुटीबोरी एमआईडीसी स्थित अधिकृत कंपनी में जलाकर खत्म किया गया।
पुलिस द्वारा नष्ट किए गए मादक पदार्थों में गांजा, ब्राउन शुगर, हेरोइन, एमडी, मेफेड्रोन पाउडर, चरस और कोकीन जैसे खतरनाक नशीले पदार्थ शामिल थे। इन सभी जब्त सामग्री का निपटारा महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की अनुमति एवं निगरानी में किया गया।
पूरी प्रक्रिया ड्रग डिस्पोजल कमेटी की मौजूदगी में पारदर्शी और निर्धारित कानूनी नियमों के अनुसार संपन्न की गई। इस दौरान नागपुर पुलिस और महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।
यह अभियान पुलिस आयुक्त डॉ. रविंद्र सिंघल के मार्गदर्शन में चलाया गया। नागपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शहर में नशे के कारोबार और तस्करी के खिलाफ कार्रवाई आगे भी इसी तरह जारी रहेगी। युवाओं को नशे के जाल से बचाने और समाज को सुरक्षित बनाने के लिए ऑपरेशन थंडर के तहत सख्त कदम लगातार उठाए जाएंगे।
नागपुर पुलिस की इस कार्रवाई को नशा तस्करों के लिए कड़ा संदेश माना जा रहा है कि शहर में मादक पदार्थों के कारोबार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
आश्रमशाला में 21 छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप #POCSOCase #MaharashtraNews #Ashramshala #CrimeNews
कोंढाली में फार्म हाउस धू-धूकर जला, 40 मिनट में खाक! #NagpurNews #Chandanpardi...
Instagram पर दोस्ती, शादी का झांसा... युवती 7 महीने की गर्भवती! #NagpurNews...
पिता से विवाद, बेटे ने पत्थर से फोड़ा सिर! #NagpurNews #Crime #FamilyDispute...
Nagpur शराब के पैसों को लेकर भाई ने भाई की चाकू से...





