Published On : Sun, Aug 16th, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

पुलिस अधिकारी ने क्वार्टर में की आत्महत्या, विभाग में मचा हड़कंप

सीपी कार्यालय की अर्ज एवं प्रॉ शाखा में कार्यरत थे एपीआई झोल; देर रात PCMT क्वार्टर में मिला शव, आत्महत्या के कारणों की जांच जारी
Advertisement

नागपुर- नागपुर पुलिस विभाग में कार्यरत एक सहायक पुलिस निरीक्षक (API) द्वारा देर रात सरकारी क्वार्टर में आत्महत्या किए जाने की घटना सामने आने से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। मृतक अधिकारी की पहचान एपीआई झोल के रूप में बताई जा रही है। वे पुलिस आयुक्त (CP) कार्यालय की अर्ज एवं प्रॉ शाखा में कार्यरत थे।

प्राप्त प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, रविवार की मध्यरात्रि करीब 12 से 1 बजे के बीच अधिकारी ने PCMT क्वार्टर में आत्महत्या की। घटना की जानकारी सामने आते ही संबंधित पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू की।

अचानक उठाए कदम से कई सवाल

Gold Rate
Sept 29,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 47,300 /-
Gold 22 KT ₹ 1,36,5700 /-
Silver/Kg ₹ 2,22,300/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

पुलिस अधिकारी जैसे जिम्मेदार पद पर कार्यरत व्यक्ति द्वारा इस तरह का कदम उठाए जाने से विभाग में कई सवाल खड़े हो गए हैं। आखिर ऐसी क्या परिस्थितियां थीं, जिनके चलते अधिकारी ने यह कदम उठाया? क्या वे किसी व्यक्तिगत, पारिवारिक अथवा अन्य परेशानी से गुजर रहे थे? फिलहाल इन सवालों के जवाब स्पष्ट नहीं हैं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आत्महत्या के पीछे वास्तविक कारण जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। इसलिए किसी भी तरह की अटकल या अफवाह पर भरोसा नहीं करने की अपील की गई है।

Advertisement

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही संबंधित पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा सहित आवश्यक कार्रवाई शुरू की। अधिकारी की मौत से जुड़े परिस्थितिजन्य साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि घटना से पहले अधिकारी किन परिस्थितियों में थे और उनके संपर्क में कौन-कौन लोग थे।

मामले में किसी प्रकार का सुसाइड नोट अथवा अन्य महत्वपूर्ण सुराग मिला है या नहीं, इस संबंध में पुलिस की ओर से फिलहाल आधिकारिक रूप से विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

विभाग में शोक का माहौल

एपीआई झोल के निधन की खबर मिलते ही पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। सहकर्मी अधिकारी और कर्मचारी भी इस घटना से स्तब्ध हैं। एक पुलिस अधिकारी द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटना ने एक बार फिर पुलिस विभाग में काम के दबाव, व्यक्तिगत परेशानियों और अधिकारियों के मानसिक तनाव जैसे संवेदनशील मुद्दों पर चर्चा को जन्म दिया है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर ही आत्महत्या के कारणों और घटना की परिस्थितियों का खुलासा हो सकेगा।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.