Published On : Sat, Jul 28th, 2018

उपायुक्त ‘निलेश भरने’ : जिनके लिए क़ानून से आगे और जनता से ऊपर कोई नहीं

Advertisement

नागपुर: एक तरफ शहर में अपराध की श्रृंखलाएं लगातार बढ़ रही है वहीं दूसरी ओर पुलिस के कुछ आला अधिकारियों ने इस अपराध के खिलाफ कमर कस ली है।

इतना ही नहीं इस प्रक्रिया में सामान्य जनता को दिलासा , हौसला और आराम मिले । भ्रष्टाचार रहित प्रशासन समाज को देने का बीड़ा उठा कर अभी कुछ अधिकारी बेहद पारदर्शक रवैया अपनाते हुए अपने कर्तव्य का पालन कर रहे हैं उन्हीं में से एक है परिमंडल चार के उपायुक्त निलेश भरने ।

Advertisement

अब तक जितने भी बड़े मामलों की बात करें तो इन अधिकारी के हाथों की गई जांच और कार्यवाही हर तरह से पारदर्शी ही पाई गई है । शहर भर में जाल बनकर फैले हुए अवैध धंदे जिन्हें कहीं ना कहीं स्थानीय पुलिस थानों का आशीर्वाद भी प्राप्त होता रहा है और इन्हीं अवैध धंधे पर कड़ी कार्रवाई बिना किसी दबाव के पीसीपी भरने द्वारा किए जाने पर शहर में हड़कंप सा मच गया है । केवल चार घंटों में आठ बड़े अवैध धंधे पर छापामार कार्यवाही कर इन काला कारोबारियों को पुलिस विभाग ने खुली चेतावनी दे दी है इन्हीं छोटे-छोटे अवैध धंधे से बड़े-बड़े अपराध भी जन्म लेते हैं ।

हर इलाके में बैठे सट्टे जुए मैच बुकिं शराब के अवैध व्यापार जुए खाने अवैध साहुकारी भंगार चोरी चोरों पर नकेल बदमाशी और गुंडई करने वाले असामाजिक तत्वों पर कानून की लाठी रख आम जनता को सुकून देने का भी काम इन्हीं के माध्यम से हो रहा है इसके लिए जरूरी आम जनता से सीधा समन्वय भी DCP भरने ने अब शुरू किया है जनता दरबार की तर्ज पर ही आम जनता से सीधा समन्वय बना उनकी शिकायतों का निपटारा कर पारदर्शक तरीके से उन्हें आराम और कानून से आम जनता का मधुर संबंध स्थापित करने का प्रयास भी यही अधिकारी कर रहे हैं

– By Narendra Puri

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.