Published On : Sat, Jul 28th, 2018

महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में 25 बड़े स्तर के पुलिस अधिकारियों के तबादलों के आदेश दे दिए.

Advertisement

नागपुर: ताजा आदेशों के तहत राज्य सरकार ने पुणे के संयुक्त पुलिस आयुक्त रवींद्र कदम का ट्रांस्फर इसी पद पर नागपुर कर दिया है. इसी तरह नागपुर में कार्यरत संयुक्त पुलिस आयुक्त एसटी बोकड़े को पुणे रवींद्र कदम की जगह भेजा है. नागपुर के पुलिस अधीक्षक शैलेश बलकावड़े को गढ़चिरोली के पुलिस अधीक्षक की जिम्मदेरी सौंपी गई है. बलकावड़े की जगह डीसीपी राकेश ओला लेंगे, वे अब नागपुर के नए पुलिस अधीक्षक होंगे.

इसी तरह सीआईडी विभाग के अधीक्षक अतंत रोकड़े का ट्रांस्फर मुंबई एंटी करप्शन ब्यूरो के महानिरीक्षक के तौर पर किया है. डीसीपी रवींद्र परदेशी को पुणे के आतंकवाद निरोधी दस्ते का अधीक्षक बनाया गया है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.