Published On : Mon, Jun 29th, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

विश्वास नांगरे पाटिल ने नागपुर पुलिस आयुक्त का पदभार संभाला

सोमवार को संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार, अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था होगी पहली प्राथमिकता
Advertisement

नागपुर – महाराष्ट्र के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी विश्वास नांगरे पाटील ने सोमवार दोपहर नागपुर शहर के नए पुलिस आयुक्त के रूप में विधिवत पदभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने निवर्तमान पुलिस आयुक्त डॉ. रवींद्र कुमार सिंघल से कार्यभार संभालते हुए नागपुर पुलिस की कमान अपने हाथों में ली।

पदभार ग्रहण के अवसर पर पुलिस मुख्यालय में वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी रही। शहर के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, पुलिस उपायुक्त, अपराध शाखा के अधिकारी तथा अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने नए पुलिस आयुक्त का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। इसके बाद उन्होंने अधिकारियों के साथ पहली समीक्षा बैठक कर शहर की कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को लेकर प्रारंभिक चर्चा की।

Gold Rate
Aug 13 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 53,700 /-
Gold 22 KT ₹ 1,42,600 /-
Silver/Kg ₹ 2,36,100/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

पदभार संभालने के बाद विश्वास नांगरे पाटील ने स्पष्ट किया कि उनकी पहली प्राथमिकता नागपुर शहर का गहराई से अध्ययन करना होगी। उन्होंने कहा कि पहले शहर की परिस्थितियों, अपराध की प्रकृति और पुलिस व्यवस्था को समझा जाएगा, उसके बाद प्रभावी रणनीति तैयार कर उसे अमल में लाया जाएगा।

नागपुर महाराष्ट्र की उपराजधानी होने के साथ-साथ राज्य की राजनीतिक और प्रशासनिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण नगरी है। यह राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और गृह विभाग के लिए भी बेहद संवेदनशील शहर माना जाता है। ऐसे में बढ़ते अपराध ग्राफ पर नियंत्रण, कानून-व्यवस्था को और मजबूत करना तथा जनता में सुरक्षा का विश्वास कायम रखना नए पुलिस आयुक्त के सामने बड़ी चुनौती होगी।

Advertisement

विश्वास नांगरे पाटील अपनी सख्त कार्यशैली, अनुशासित पुलिसिंग और अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के लिए जाने जाते हैं। उनके नेतृत्व में नागपुर पुलिस की कार्यशैली में नई ऊर्जा और नई रणनीति देखने को मिलेगी, ऐसी उम्मीद पुलिस महकमे के साथ-साथ शहरवासियों को भी है।

अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि नए पुलिस आयुक्त विश्वास नांगरे पाटील नागपुर में अपराध नियंत्रण, संगठित अपराध पर कार्रवाई और जनहित आधारित पुलिसिंग को किस तरह नई दिशा देते हैं। उनके कार्यकाल से शहर की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Advertisement
NEET विवाद पर युवाओं की राय, विशेषज्ञों से मंथन

NEET विवाद पर युवाओं की राय, विशेषज्ञों से मंथन

RTO में रिश्वत का खेल बेनकाब! #NagpurNews #NagpurRTO #RTO #RTOScam #RTOCorruption #ACBRaid #Crime

RTO में रिश्वत का खेल बेनकाब! #NagpurNews #NagpurRTO #RTO #RTOScam #RTOCorruption #ACBRaid...

चुनाव आयोग बीजेपी का एजेंट, राऊत का गंभीर आरोप #maharashtranews #delhi #newsupdate #maharashtra

चुनाव आयोग बीजेपी का एजेंट, राऊत का गंभीर आरोप #maharashtranews #delhi #newsupdate...

दो बाइक की भीषण टक्कर! WCL कर्मचारी की मौत #Nagpur #RoadAccident #BikeAccident #newsupdate #news

दो बाइक की भीषण टक्कर! WCL कर्मचारी की मौत #Nagpur #RoadAccident #BikeAccident...

लॉज की आड़ में कथित देह व्यापार का खेल! नाबालिग समेत तीन महिलाएं मिलीं, लॉज का संचालक और गिरफ्तार..

लॉज की आड़ में कथित देह व्यापार का खेल! नाबालिग समेत तीन...

राजापेठ हादसे के बाद नागरिकों का फूटा गुस्सा #vidarbhanews #amravati #newsupdate #vidarbha

राजापेठ हादसे के बाद नागरिकों का फूटा गुस्सा #vidarbhanews #amravati #newsupdate #vidarbha

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges