Published On : Thu, Mar 13th, 2025
By Nagpur Today Nagpur News

इंस्टाग्राम पर बन रहा था हीरो, दे रहा था गालियां – पुलिस ने किया गिरफ्तार!

Advertisement

नागपुर: सोशल मीडिया पर हीरो बनने के चक्कर में गालियां देना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। धंतोली पुलिस ने आरोपी मंगल उर्फ सत्यनारायण नंदलाल यादव (50), निवासी भारती सोसायटी, मनीष नगर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब उसके साथियों की तलाश कर रही है।

धंतोली थाने के पुलिस कर्मी भुवनेश्वर मोहोड 11 मार्च की रात अपनी इंस्टाग्राम आईडी की जांच कर रहे थे, जब उन्हें एक वीडियो नजर आया। इस वीडियो में यादव आठ अन्य लोगों के साथ खड़ा था और गालियां देते हुए आपत्तिजनक बातें कर रहा था। चूंकि मोहोड़ का पहले भी यादव से सामना हुआ था, उन्होंने उसे तुरंत पहचान लिया।

इसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए यादव के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया कि यादव के खिलाफ पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह अपने भाई से विवाद को लेकर चर्चा में रहा है। गिरफ्तारी के बाद यादव ने अपनी गलती स्वीकार की और माफी भी मांगी, जिसका पुलिस ने वीडियो रिकॉर्ड कर लिया।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.