Published On : Wed, Sep 30th, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

नायलॉन मांजे पर शिकंजा, पतंगबाजों पर ₹25 हजार तो विक्रेताओं पर ₹2.50 लाख जुर्माना

बिक्री, भंडारण, परिवहन और इस्तेमाल पर रोक के लिए बनेगी कड़ी नियमावली
Advertisement

नायलॉन मांजे पर शिकंजा, पतंगबाजों पर ₹25 हजार तो विक्रेताओं पर ₹2.50 लाख जुर्माना

नागपुर – पतंगबाजी के दौरान जानलेवा साबित होने वाले नायलॉन मांजे के इस्तेमाल और बिक्री पर अब प्रशासन और सख्त कार्रवाई की तैयारी में है। नायलॉन मांजे की बिक्री, भंडारण, परिवहन और इस्तेमाल पर स्थायी रोक सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभागों को न्यायालय के निर्देशों के अनुरूप विस्तृत नियमावली तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर भारी जुर्माना लगाने का प्रावधान किया गया है।

एडिशनल कलेक्टर अनूप खांडे ने बताया कि मुंबई उच्च न्यायालय की नागपुर खंडपीठ ने नायलॉन मांजे के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए व्यापक नियमावली तैयार करने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत नागपुर और अमरावती संभाग में संबंधित जिलाधिकारी, पुलिस आयुक्त तथा महानगरपालिका प्रशासन को आवश्यक नियमावली तैयार करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Gold Rate
Sept 29,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 47,300 /-
Gold 22 KT ₹ 1,36,5700 /-
Silver/Kg ₹ 2,22,300/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

पतंग उड़ाते पकड़े गए तो ₹25 हजार का जुर्माना
न्यायालय के निर्देशों के अनुसार नायलॉन मांजे से पतंग उड़ाते हुए पकड़े जाने पर संबंधित व्यक्ति पर ₹25 हजार का जुर्माना लगाया जाएगा। यदि नायलॉन मांजे का इस्तेमाल करने वाला नाबालिग पाया जाता है, तो जुर्माने की राशि उसके माता-पिता से वसूली जाएगी। प्रशासन की ओर से इस संबंध में सख्त निगरानी और कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

विक्रेताओं पर सीधे ₹2.50 लाख की मार
नायलॉन मांजे का भंडारण करने वाले विक्रेताओं पर ₹2.50 लाख तक का जुर्माना लगाया जाएगा। इसके अलावा बिक्री और अन्य तरीकों से नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर भी कार्रवाई की जाएगी। खास बात यह है कि हर उल्लंघन पर अलग से जुर्माना वसूला जा सकेगा। इससे नायलॉन मांजे के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने की कोशिश की जा रही है।

Advertisement

नागरिकों से मांजा इस्तेमाल नहीं करने की अपील
एडिशनल कलेक्टर खांडे ने नागरिकों से न्यायालय के आदेशों का पालन करने और नायलॉन मांजे का इस्तेमाल पूरी तरह बंद करने की अपील की है। प्रशासन का कहना है कि नायलॉन मांजा आम नागरिकों के साथ-साथ पक्षियों और अन्य जीवों के लिए भी गंभीर खतरा बन सकता है। इसलिए पतंगबाजी के दौरान प्रतिबंधित मांजे का इस्तेमाल न करने के साथ ही इसकी बिक्री या भंडारण की जानकारी मिलने पर संबंधित विभाग को सूचना देने की अपील की गई है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.