Published On : Sat, Aug 6th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

GOOGLE STREET VIEW के लिए नागपुर का चयन नहीं

Advertisement

– मुंबई,नासिक,अहमदनगर,पुणे को तरजीह दी गई

नागपुर – नागपुर महाराष्ट्र की उप-राजधानी हैं, मुंबई के अलावा नासिक, अहमदनगर, पुणे जैसे तीन शहरों को GOOGLE STREET VIEW के लिए स्थान दिया गया था, लेकिन नागपुर शहर को नज़रअंदाज किया गया। इसलिए नियमित रूप से GOOGLE MAPS का इस्तेमाल करने वाले बड़े वर्ग नाराज है।
अगर आप किसी दोस्त के घर जाना चाहते हैं, तो आप सबसे पहले उसे ‘SEND CURRENT LOCATION’ की मांग करते हैं। क्यूंकि वह स्थान Google MAPS में होता है। इस व्यवस्था से एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचना बहुत आसान हो जाता है। ज्यादातर लोग जिनके पास SMART PHONE होता है वे LOCATION पूछकर उस जगह जाना पसंद करते हैं।

Gold Rate
29 May 2025
Gold 24 KT 95,000/-
Gold 22 KT 88,400/-
Silver/Kg 98,300/-
Platinum 44,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

GOOGLE ने इस MAP VIEW में STREET VIEW नामक एक नई सुविधा पेश की है जिसे हाल ही में बैंगलोर शहर में लॉन्च किया गया है जिसे हमारे देश के आईटी हब के रूप में जाना जाता है। उसके बाद चरणबद्ध तरीके से देश के दस शहरों में इस फीचर का इस्तेमाल करना संभव होगा। चूंकि इसमें नागपुर शहर का चयन नहीं किया गया है, जो की घोर आश्चर्य वाली बात है,जबकि नागपुर विश्व का केंद्र बिंदु हैं.नागपुर के नागरिक इस सुविधा से चूक जाएंगे।

यदि आप GOOGLE MAP में STREET VIEW विकल्प का उपयोग करते हैं, तो सड़क के दोनों किनारों पर भवन, दुकानें, पेड़, संकेत आपकी आंखों के सामने आपके मोबाइल पर आता जाएगा और आप आगे और आगे बढ़ जाएंगे। जिसका रोमांच असोचनीय है।

नागपुर में बड़ी संख्या में वाहन चालक हैं। शहर का क्षेत्रफल 218 वर्ग किमी है। लंबी सड़कें हैं। आबादी लगभग 30 लाख और वाहनों की संख्या लगभग 17 लाख है। फोटोग्राफरों को चुने हुए शहर में काम मिल जाता। GOOGLE ने स्थानीय फोटोग्राफरों की मदद से तस्वीरें लीं। अगर नागपुर शहर चुना जाता तो शहर के फोटोग्राफरों को काम मिल जाता। बदले में उन्हें अच्छी खासी मेहनताना मिलती।

उल्लेखनीय यह है कि पड़ोसी राज्यों मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना से बड़ी संख्या में लोग लगातार नागपुर शहर में निजी और सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाने के लिए आते हैं। इसके अलावा, नागपुर शहर में विभिन्न सामान, सामग्री, भोजन आदि की होम डिलीवरी प्रदान करने वाली विभिन्न बहुराष्ट्रीय कंपनियों की सेवाएं भी जारी हैं। इसके अलावा, शहर में विभिन्न शैक्षणिक संस्थान, स्वास्थ्य संस्थान हैं।

बुटीबोरी और हिंगाना दो प्रमुख एमआईडीसी हैं। कई राष्ट्रीय कंपनियों के अपने REGIONAL मुख्यालय नागपुर शहर में हैं। इस सारी पृष्ठभूमि को ध्यान में रखते हुए, GOOGLE MAP पर नागपुर शहर के विभिन्न स्थानों की खोज की जा रही है। अगर नागपुर का नंबर भी मिलता तो USERS को खुशी होती।

डेनिस अब्राहम,आदित छाजेड़,अनुराग गुप्ता,भूमिका तिरपुड़े,कौस्तुब गुप्ता ने बताया कि वे हर समय GOOGLE MAP का उपयोग करते हैं। इसलिए, अगर हमें नागपुर शहर में यह सुविधा मिल जाती, तो हमें एक असाधारण खुशी का अनुभव होता। GOOGLE को यह सुविधा जल्द से जल्द नागपुर शहर में उपलब्ध करानी चाहिए।

Advertisement
Advertisement
Advertisement