Published On : Thu, Nov 5th, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

वानाडोंगरी में घर निर्माण के दौरान निकला सांप, सर्पमित्रों ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

हिंगणा तहसील के वानाडोंगरी में निर्माण स्थल पर मचा हड़कंप; सर्पमित्रों ने मांडूळ प्रजाति के बिनविषैले सांप को सुरक्षित पकड़ा।
Advertisement

Auto Draft

नागपुर: नागपुर जिले की हिंगणा तहसील के वानाडोंगरी क्षेत्र में घर निर्माण के दौरान अचानक सांप दिखाई देने से मजदूरों में डर का माहौल बन गया। रोहन संजय भट्ट के घर के पास चल रहे निर्माण कार्य के दौरान एक मजदूर की नजर सांप पर पड़ी। इसके बाद वहां मौजूद मजदूर घबरा गए।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे सर्पमित्र
घटना के दौरान मौके पर मौजूद सुपरवाइजर महेश नंदेश्वर ने तत्परता दिखाते हुए सर्पमित्र हिमांशु सुरजुसे और आकाश मेश्राम को फोन कर जानकारी दी।

सूचना मिलते ही दोनों सर्पमित्र मौके पर पहुंचे और सांप का निरीक्षण किया। उन्होंने सांप की पहचान मांडूळ प्रजाति के बिनविषैले सांप के रूप में की।

सुरक्षित रेस्क्यू कर प्राकृतिक आवास में छोड़ा
इसके बाद सर्पमित्रों ने सावधानीपूर्वक सांप का रेस्क्यू किया और उसे उसके प्राकृतिक आवास में सुरक्षित छोड़ दिया। सर्पमित्रों की तत्परता और सुरक्षित रेस्क्यू से निर्माण स्थल पर मौजूद मजदूरों ने राहत की सांस ली।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.