Published On : Sat, Sep 29th, 2018

साक्षी फुलझेले को मिला एक और सम्मान, मिला इंटरनेशनल ग्लोबल बुद्धिस्ट यूथ अंबेसेडर अवार्ड

Advertisement

नागपुर: इंटरनेशनल कराटे चैंपियन साक्षी फुलझेले को ‘ इंटरनेशनल ग्लोबल बुद्धिस्ट यूथ अम्बेसडर अवार्ड’ 2018 से सम्मानित किया गया है. साक्षी नागपुर समेत राज्य और देश के साथ साथ देश से बाहर भी कई स्पर्धाओ में हिस्सा ले चुकी है और उसमे इन खेलों में जीत और कई मेडल भी हासिल किए है. आज साक्षी के घर में कई मेडल और अवार्ड मौजूद है.

वर्ल्ड अलाइंस ऑफ़ बुद्धिस्ट व निर्वाणा पीस फाउंडेशन बांग्लादेश के संयुक्त प्रयास से दीक्षाभूमि स्थित डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर ऑडिटोरियम हॉल में अंतर्राष्ट्रीय यूथ बुद्धिस्ट परिषद का आयोजन किया गया था.

इस कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि वर्ल्ड आलियांस ऑफ़ बुद्धिस्ट के अध्यक्ष भदन्त डॉ. पोनचाई पिनियापांग, निर्वाणा पीस फाउंडेशन के अध्यक्ष साबुज बरुवा, भारतीय बौद्ध महासभा के चन्द्रबोधि पाटिल, नितिन गजभिए, शंकर ढेंगरे के हाथों इंटरनेशनल कराटे चैंपियन गोल्ड मेडलिस्ट साक्षी को यह पुरस्कार प्रदान किया गया.

साक्षी की इस उपलब्धि पर उसके कराटे प्रशिक्षक जाकिर खान, स्कुल के प्रिंसिपल विनीता बावर, मुख्याधिपिका डॉ. वंदना बेंजामिन, पर्यवेक्षिका मृणालिनी आपटे, शारीरिक शिक्षक उत्तम राहटे ने साक्षी को बधाई दी है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.