Published On : Sat, Sep 29th, 2018

मध्‍य रेल नागपुर मंडल ने स्‍वच्‍छ नीर दिवस के अवसर पर किए कई उपक्रम

Advertisement

नागपुर: रेल मंत्रालय के निर्देशानुसार मध्‍य रेल नागपुर मंडल पर स्‍वच्‍छता ही सेवा – पखवाड़ा का 15 सितंबर से 02 अक्‍टूबर 2018 तक शुरू है. मंडल रेल प्रबंधक मनिंदर सिंह उप्पल के मार्गदर्शन में 28 सितंबर 2018 को स्‍वच्‍छ नीर दिवस के उपलक्ष्‍य में नागपुर मंडल के सभी कार्यालयों, रेलवे कॉलोनी, रेल अस्‍पतालों और स्‍वास्‍थ्‍य इकाइयों और रेलवे स्‍कूलों का मंडल के अधिकारियों, निरीक्षक, पर्यवेक्षक तथा स्‍टेशन मास्‍टरों की ओर से स्‍टेशनों में पेय जल, पीने के पानी की टंकियां, पर्याप्‍त मात्रा में पानी की उपलब्‍धता इत्‍यादि का सघन निरीक्षण किया गया.

साथ ही पानी की गुणवत्‍ता की जांच की गई. नागपुर मंडल के विविध स्‍टेशनों, कार्यालयों तथा डिपों में जहां पानी की टंकियां स्‍थापित नहीं की गई एेसी जगहों पर पीने के पानी के टंकियों को स्‍थापित कर जलस्‍त्रोतों को शुरू किया गया. पानी के नमूने विविध स्‍टेशनों और कार्यालयों से लिए गए.

इन सभी पानी के नमूने की जांच की गई. साथ ही सभी पानी के सैम्‍पल की गुणवत्‍ता अच्‍छी पाई गई. रेल कर्मचारियों, अस्‍पतालों में मरीजों के लिए पानी की पर्याप्‍तता देखी गई. स्‍वच्‍छ नीर दिवस के उपलक्ष्‍य में वॉटर कुलर्स की साफसफाई की गई. कर्मचारियों को पानी की टंकियों के नियमित सफाई के लिए आवश्‍यक निर्देश दिए गए.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.