Published On : Wed, Oct 19th, 2016

चुनाव आचार संहिता से नागपुर शहर को मिली छूट

Advertisement

state-election-commission-maharashtra

नागपुर: 8 जनवरी को नागपुर में होने वाले स्थानीय निकाय चुनाव के तहत जिले में लगी अचार संहिता में शहर को छूट मिल गई है। जिले की 9 नगरपरिषदों के लिए 8 जनवरी को चुनाव होने वाला है। इन चुनावो के लिए सोमवार से आचार संहिता लग चुकी है। अचार संहिता की वजह से सरकारी कार्यालय के प्रशासनिक अधिकारी और महापौर, जिला परिषद अध्यक्षा ने अपने वाहन दफ्तरों में जमा भी करा दिए थे।

जिले में चुनाव ग्रामीण भागो में है अततः शहर में इसका कोई खास प्रभाव नहीं रहेगा ऐसी दलील देते हुए जिला प्रशाशन ने चुनाव आयोग से शहर को आचार संहिता से राहत देने की माँग की थी। प्रशासन की इस माँग पर विचार करते हुए चुनाव आयोग से शहर को छूट दिए जाने की माँग को मान लिया है। राज्य के मुख्य चुनाव आयुक्त जे एस सहारिया ने मंगलवार को शहर में आचार संहिता नहीं लगाए जाने का ऐलान किया हालांकि उन्होंने साफ़ किया की इस दौरान नेता, मंत्री या जनप्रतिनिधी शहर की सीमा में किसी भी तरह के विकास कार्य का न ऐलान कर सकते है और न ही घोषणा। चुनाव आयोग के इस फैसले के बाद मंत्री और अधिकारी बत्ती लगी गाड़ियों में बे रोकटोक घूम सकेंगे।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.