Published On : Wed, Oct 19th, 2016

25 अक्टूबर को खड़से जमीन घोटाले पर देगे अपनी सफाई

Advertisement
eknath khadse

File pic

 

नागपुर: जमीन घोटाले में फसे बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व राजस्वमंत्री आगामी 25 अक्टूबर को जाँच समिति के सामने अपना पक्ष रखेगे। पुणे जिले के भोसारी में हुए जमीन घोटाले के लिए राज्य सरकार ने न्या झोटिंग की अध्यक्षता में जाँच समिति का गठन किया है। यह समिति नागपुर में ही मामले की जाँच कर रही है। अब तक समिति ने इस मामले से जुड़े सभी दस्तावेज एकत्र करने के काम में लगी हुई थी। अब यह काम लगभग पूरा हो चुका है।

समिति ने इस मामले और आरोपो पर खड़से का पक्ष रखने के लिए 25 अक्टूबर की तारीख तय की है। हालांकि यह देखना होगा कि मामले पर अपना पक्ष रखने के लिए खड़से खुद मौजूद रहते है या वो अपने वकील को भेजेगे। मामले की जाँच कर रही कमिटी के कार्यकाल को दो महीने के लिए बढ़ाया जा चुका है। जो शीत सत्र से पहले ही खत्म होने वाली है। यानि की यह साफ है कि नागपुर का शीतकालीन अधिवेशन खडसे के राजनितिक जीवन के लिए अहम साबित होगा।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.