नागपुर : नागपुर के गणेशपेठ थाना क्षेत्र में एक अज्ञात युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। रामझूला के नीचे एनआईटी द्वारा विकसित किए गए सौंदर्यीकरण स्थल पर युवक बेसुध हालत में मिला। उसके मुंह से झाग निकल रहा था और पास में कथित ज़हरीले पदार्थ की बोतल भी बरामद हुई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
जानकारी के अनुसार, सिक्योरिटी गार्ड मनिष डोंगरे रोजाना की तरह इलाके में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने करीब 30 से 35 वर्षीय युवक को जमीन पर अचेत अवस्था में पड़ा देखा। युवक के मुंह से झाग निकल रहा था और उसके पास “स्ट्रॉन्ग कमांडो जल्दा” नामक कथित विषैले पदार्थ की बोतल पड़ी हुई थी।
घटना की सूचना तुरंत गणेशपेठ पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को उपचार के लिए मेयो अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि युवक ने आत्महत्या की या घटना के पीछे कोई अन्य कारण है।
ASTRO BUZZ | Weekly Talk – Episode 3 | 23–29 August Predictions
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
चीनी की महंगाई पर अनोखा आंदोलन! पेट्रोल पंप पर बांटी चीनी #SugarPrice...
चीनी की जमाखोरी पर प्रशासन का बड़ा एक्शन! #sugarprices #SugarHoarding #MaharashtraNews #newsupdate





