Published On : Wed, Nov 4th, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

नागपुर में हर महीने ₹10 हजार की रंगदारी की मांग, आरोपी गिरफ्तार!

तहसील के तकिया दीवान शाह इलाके में परिवार को धमकी; रकम नहीं देने पर बेटे की हत्या की चेतावनी,आपराधिक रिकॉर्ड वाला आरोपी गिरफ्तार
Advertisement

Auto Draft

नागपुर: उपराजधानी नागपुर में बदमाशों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब बस्ती में रहने के लिए भी लोगों से हर महीने रंगदारी मांगी जा रही है। तहसील पुलिस थाना क्षेत्र के तकिया दीवान शाह इलाके में एक आरोपी द्वारा परिवार से हर महीने ₹10 हजार की कथित रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। आरोप है कि रकम नहीं देने पर फरियादी के बेटे को जान से मारने की धमकी दी गई। लगातार मिल रही धमकियों से परेशान परिवार ने पुलिस से शिकायत की, जिसके बाद तहसील पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

बस्ती में रहने के लिए मांगे ₹10 हजार
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, फरियादी सय्यद आसिफ अली तकिया दीवान शाह इलाके में रहते हैं। आरोपी खतीब अंसारी गफूर अंसारी भी इसी बस्ती का निवासी है। बताया जाता है कि आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड है और वह कथित तौर पर बस्ती के लोगों से विवाद कर उन्हें धमकाता रहता है।

बेटे को जान से मारने की दी धमकी
शिकायत के अनुसार, 30 अक्टूबर की रात आरोपी ने फरियादी के बड़े बेटे को धमकाते हुए कहा कि अगर बस्ती में रहना है तो हर महीने ₹10 हजार देने होंगे, वरना जान से हाथ धोना पड़ेगा।

इसके बाद 2 नवंबर को आरोपी ने फरियादी को मोबाइल फोन पर संपर्क किया और फिर से हर महीने ₹10 हजार की रंगदारी मांगी। रकम नहीं देने पर बेटे की हत्या करने की धमकी भी दी।

Advertisement

तहसील पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
लगातार मिल रही धमकियों से परेशान सय्यद आसिफ अली ने तहसील पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी खतीब अंसारी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले की आगे की जांच जारी है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.