Published On : Tue, Jun 30th, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

नशे में विवाद, सीमेंट ब्लॉक से युवक की हत्या

Advertisement

नागपुर: एमआईडीसी थाना क्षेत्र में युवक की हत्या के मामले का पुलिस ने 36 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार, शराब के नशे में हुए मामूली विवाद के बाद आरोपी ने सीमेंट के ब्लॉक से हमला कर युवक की बेरहमी से हत्या कर दी थी। तकनीकी जांच और सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस के मुताबिक, 27 जून की रात जोन चौक स्थित ठाकरे टी स्टॉल के पास जितेंद्र उर्फ पप्पू तांडेकर शराब के नशे में सोया हुआ था। इसी दौरान वहां पहुंचे सुमित रविंद्रकुमार शुक्ला से उसकी कहासुनी हो गई। दोनों के नशे में होने के कारण विवाद बढ़ गया। आरोप है कि गाली-गलौज से नाराज होकर सुमित ने पास में पड़ा सीमेंट का भारी ब्लॉक उठाकर जितेंद्र के सिर और शरीर पर कई वार किए।

Gold Rate
Aug 14 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 51,900 /-
Gold 22 KT ₹ 1,40,900 /-
Silver/Kg ₹ 2,32,900/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

गंभीर चोट लगने से जितेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी घटनास्थल से फरार हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही एमआईडीसी पुलिस और क्राइम ब्रांच यूनिट-1 ने जांच शुरू की। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज, तकनीकी विश्लेषण और स्थानीय लोगों से पूछताछ के आधार पर आरोपी की पहचान की गई।

Advertisement

लगातार 36 घंटे तक चली तलाश के बाद पुलिस ने आरोपी सुमित शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने हत्या करना स्वीकार कर लिया। इसके बाद उसे आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए एमआईडीसी पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

Advertisement
गोदाम का दरवाजा तोड़कर डेढ़ लाख का वायर साफ #nagpurnews #nagpur #crimenews

गोदाम का दरवाजा तोड़कर डेढ़ लाख का वायर साफ #nagpurnews #nagpur #crimenews

गर्भपात और कामोत्तेजक दवाइयों की बिना लाइसेंस बिक्री का आरोप #nagpurnews #news

गर्भपात और कामोत्तेजक दवाइयों की बिना लाइसेंस बिक्री का आरोप #nagpurnews #news

25 हजार रुपए की रिश्वत लेते भूमापक रंगेहाथ गिरफ्तार #vidarbhanews #nagpur #newsupdate  #nagpurnews

25 हजार रुपए की रिश्वत लेते भूमापक रंगेहाथ गिरफ्तार #vidarbhanews #nagpur #newsupdate...

त्योहारों को लेकर अकोला प्रशासन अलर्ट, तैयारी तेज #vidarbhanews #akola #newsupdate #vidarbha #news

त्योहारों को लेकर अकोला प्रशासन अलर्ट, तैयारी तेज #vidarbhanews #akola #newsupdate #vidarbha...

बावनकुले ने छात्रों संग थामा तिरंगा, निकाली रैली #vidarbhanews #nagpur #newsupdate #vidarbha

बावनकुले ने छात्रों संग थामा तिरंगा, निकाली रैली #vidarbhanews #nagpur #newsupdate #vidarbha

किसानों के जमीन अधिकारों पर सरकार का बड़ा फैसला #maharashtranews #pune #newsupdate #maharashtra

किसानों के जमीन अधिकारों पर सरकार का बड़ा फैसला #maharashtranews #pune #newsupdate...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges