Published On : Tue, Apr 30th, 2019

नागपुर मेट्रो का ‘हीट ऍक्शन प्लॅन’ – दोपहर १२ से ४ बजे तक श्रामिकों को विश्रांती

Advertisement

नागपुर: जिले में बढती भीषण गर्मी और दिनों-दिन बढ रहे तापमान को देखते हुये नागपुर मेट्रो रेल परियोजना की ओर से ‘हीट ऍक्शन प्लॅन’ लागू किया गया है ! जिसे प्रभावी रूप से लागू करने के निर्देश सभी ठेकेदारों को दिए गए है ! दोपहर १२ से शाम ४ बजे तक मेट्रो में कार्यरत श्रामिकों को आराम करने के निर्देश भी जारी किये गए है ! १ मई से ३१ मई २०१९ के दौरान यह प्लॅन लागू रहेंगा ! बढती गर्मी का दुष्परिणाम मानव शरीर पर होने से दोपहर के समय श्रामिकों के कार्य करने पर पाबंदी लगाई गयी है ! ताकि श्रामिकों का स्वास्थ अच्छा रहे ! प्लॅन को सक्ती से लागू करने के निर्देश संबंधित सभी ठेकेदारों को दिए गये है ! श्रामिकों के कामकाज में परिवर्तन किया गया है ! कामकाज का समय सुबह ७ से १२ बजे एवं शाम ४ से रात ९ बजे तक रखा गया है ! दोपहर १२ से शाम ४ बजे तक अवकाश की अवधि रहेगी ! भीषण गर्मी को देखते हुये कर्मचारीयों की सुरक्षा के लिए भी विविध उपाय योजनाए भी लागू की गयी है ! कार्यस्थलो पर धूप से बचाव के लिए शेड लगाये गये है ! थंडे पाणी की भी व्यवस्था की गई है ! जहां मेट्रो के कार्य हो रहे है, उन स्थानों पर यातायात व्यवस्था के लिए ट्राफिक मार्शल प्रत्येक चौक पर तैनात किये गए है उनके लिए कपडे की छत्री लगाई गयी है ! उष्माघात से बचने के लिए कर्मचारीयों को प्रशिक्षण दिये गये है ! समय समय पर मॉकड्रील का आयोजन भी कीया जा रहा है,ताकि कर्मचारी सजग और सतर्क रहें !

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.