Published On : Sat, May 19th, 2018

हुडकेश्वर पुलिस स्टेशन की हद में युवक की सिर कुचलकर हत्या

Advertisement
murder

Representational Pic

नागपुर: नागपुर शहर में हत्याओ की वारदाते कम होने का नाम नहीं ले रही है. लगातार हो रही हत्या की वारदातों के कारण शहर में दहशत का माहौल बन गया है. ऐसे ही एक हत्या ने फिर शहर में सनसनी फैला दी है. शनिवार को सुबह उमरेड रोड के नरसाला के गारगोटी परिसर के नाले के पास एक युवक का शव मिलने से परिसर में सनसनी फ़ैल गई. यूवक का सिर पत्थर से कुचलकर हत्या की गई है.

सुबह तड़के नाले के पास शव दिखाई देने से नागरिकों ने पुलिस कण्ट्रोल रूम में संपर्क किया था. जिसके बाद हुडकेश्वर पुलिस घटनस्थल पर पहुंची. शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टेम के लिए भेज दिया गया है. मृतक का नाम विशाल दिलीप मानकर बताया जा रहा है. मृतक तुलजाई नगर का रहनेवाला था. इस बारे में अभी तक पुलिस को आरोपियों का कोई भी सुराग नहीं मिल पाया है.

हुडकेश्वर पुलिस स्टेशन के पुलिस निरीक्षक माने ने बताया की सुबह फ़ोन आया था और हत्या रात में ही किए जाने का अनुमान है. पत्थर से कुचलने के कारण शव की पहचान करने में काफी परेशानी हुई है. मृतक कैटरिंग में वेटर का काम करता था. मृतक से सम्बंधित सभी लोगों से पूछताछ जारी है. फिलहाल अभी तक आरोपियों का पता नहीं चल पाया है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.