नागपुर: नागपुर के नंदनवन थाना क्षेत्र में रिश्तों में विश्वास को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक ने शादी का वादा कर युवती के साथ लंबे समय तक संबंध बनाए, लेकिन जब शादी की बात आई तो वह अपने वादे से मुकर गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, नंदनवन थाना क्षेत्र की 28 वर्षीय युवती ने शिकायत दर्ज कराई है कि वर्ष 2023 में एक निजी कंपनी में नौकरी के दौरान उसकी पहचान 34 वर्षीय हर्षद शंकरराव मनोहर से हुई थी। दोनों के बीच पहले दोस्ती हुई और धीरे-धीरे यह रिश्ता प्रेम संबंध में बदल गया।
शिकायत के अनुसार, युवती ने आरोपी को बताया था कि उसके वैवाहिक संबंध ठीक नहीं हैं और वह जल्द ही अपने पति से तलाक लेकर उससे शादी करेगी। इसी दौरान आरोपी ने युवती को अपने घर ले जाकर अपनी मां से भी मिलवाया, लेकिन परिवार ने इस रिश्ते का विरोध किया।
इसके बाद दोनों नंदनवन परिसर में एक किराए के कमरे में साथ रहने लगे। वर्ष 2024 में युवती का तलाक भी हो गया। आरोप है कि इसके बावजूद आरोपी लगातार शादी की बात टालता रहा और विवाह का भरोसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाता रहा।
जब युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने साफ तौर पर शादी करने से इनकार कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने नंदनवन थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी हर्षद शंकरराव मनोहर के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल नंदनवन पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
Nagpur: 17 वर्षीय क्रिकेटर की मौत, VCA चयन नहीं होने का जिक्र...
आरक्षण सुधार की मांग को लेकर रैली #NagpurNews #ReservationPolicy #Protest #Rally #MaharashtraNews
Nagpur Central Jail Murder Case: दोषी को उम्रकैद #NagpurNews #CentralJail #Crime #Murder...
राष्ट्र सुरक्षा के समर्थन में मौन पदयात्रा #MaharashtraNews #NationalUnity #Constitution #Youth
Abhijit Dipke का BJP पर बड़ा आरोप | #MaharashtraNews #AbhijitDipke #BJP #AmitShah...
Amravati में सड़क हादसों पर बड़ा एक्शन #AmravatiNews #RoadSafety #TrafficRules #Helmet #FakeHelmet





