Published On : Wed, Jan 4th, 2023
By Nagpur Today Nagpur News

नागपुर पुलिस ने जीता ‘सर्वश्रेष्ठ पुलिस इकाई’ का खिताब

Best Police Units award महाराष्ट्र में जालना जिला पुलिस और नागपुर शहर की पुलिस ने 2021 के लिए सर्वश्रेष्ठ पुलिस इकाई का पुरस्कार जीता है।अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) कुलवंत सारंगल द्वारा 3 जनवरी को विजेताओं ने नाम की घोषणा की गई।
Advertisement

नागपुर: Best Police Units Awards: महाराष्ट्र में जालना जिला पुलिस और नागपुर शहर की पुलिस ने 2021 के लिए ‘सर्वश्रेष्ठ पुलिस इकाई’ का पुरस्कार जीता है। कानून और व्यवस्था बनाए रखने, आधुनिक तकनीक का उपयोग करने, सामुदायिक पुलिसिंग और प्रशासन विकसित करने के विभिन्न वर्गों के तहत राज्य पुलिस को इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

क्लास A और B के आधार पर मिला रैंक

Gold Rate
16 dec 2025
Gold 24 KT ₹ 1,32,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,22,800 /-
Silver/Kg ₹ 1,91,300/-
Platinum ₹ 60,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) कुलवंत सारंगल द्वारा 3 जनवरी को विजेताओं ने नाम की घोषणा की गई। बता दें कि जालना पुलिस को क्लास A और नागपुर पुलिस को क्लास B के आधार पर पुरस्कार मिला है। एक पुलिस सर्कुलर के अनुसार, 6,100 से कम भारतीय दंड संहिता मामलों वाली पुलिस यूनिट को ‘श्रेणी ए’ में रखा गया है, जबकि 6,100 से अधिक आईपीसी मामलों वाली पुलिस इकाइयों को ‘श्रेणी बी’ में रखा गया है।

क्लास A में रायगढ़ जिला पुलिस

बता दें कि ‘क्लास ए’ में रायगढ़ जिला पुलिस को दूसरा सर्वश्रेष्ठ पुलिस यूनिट का पुरस्कार मिला, जबकि सिंधुदुर्ग जिला पुलिस ने सत्र परीक्षण मामलों में सजा के लिए सर्वश्रेष्ठ इकाई का पुरस्कार जीता। पुलिसिंग के लिए प्रौद्योगिकी में सर्वश्रेष्ठ यूनिट के लिए बीड जिला पुलिस और सामुदायिक पुलिस पहल में सर्वश्रेष्ठ यूनिट के लिए गढ़चिरौली पुलिस को पुरस्कार हासिल हुआ है

क्लास B में पुणे शहर पुलिस

क्लास B में, पुणे शहर पुलिस ने दूसरा सर्वश्रेष्ठ पुलिस यूनिट का पुरस्कार जीता वहीं मीरा-भायंदर-वसई विरार पुलिस ने पुलिसिंग के लिए प्रौद्योगिकी में सर्वश्रेष्ठ यूनिट का पुरस्कार जीता। सोलापुर ग्रामीण पुलिस ने दो पुरस्कार जीते है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि पुलिस यूनिट का मूल्यांकन 45 पूर्व-चयनित मापदंडों पर उनके प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। बता दें कि जालना पुलिस बल औरंगाबाद रेंज के अंतर्गत आता है।

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement