नागपुर: आगरा में सम्पन्न हुए राष्ट्रीय कराटे टूर्नामेंट में नागपुर शहर के कराटेबाजों का जलबा रहा. प्रतियोगिता में भाग लेने गए विदर्भ कराटे एसोसिएशन के 48 खिलाड़ियों ने मेडल हासिल किया है. मंगलवार सुबह आगरा से नागपुर पहुंचे इन प्रतियोगियों और उनके कोच का अभिभावकों ने स्वागत किया. इस दौरान खिलाड़ियों के चेहरों पर मेडल और बेहतरीन प्रदर्शन करने की खुशी साफ नजर आ रही थी. इस टूर्नामेंट में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने के िलए उन्हें एक ट्रॉफी भी दी गई है.
इस प्रतियोगिता में देशभर से 865 प्रतियोगियों ने हिस्सा लिया. जिसमें महाराष्ट्र के 86 खिलाड़ियों का समावेश रहा. सात वर्ष से लेकर 25 वर्ष तक के खिलाड़ियों ने इस टूर्नामेंट में हिस्सा लिया था. नागपुर के 48 खिलाड़ियों में से 22 को गोल्ड, 23 को सिल्वर और 4 खिलाड़ियों को कांस्य पुरस्कार प्राप्त हुए.
आगरा में इस टूर्नामेंट का आयोजन जापान शोटूरू कराटे डो एसोसिएशन के ओर से किया गया था. इस टूर्नामेंट में पहला स्थान महाराष्ट्र ने हासिल किया, दूसरा स्थान उत्तर प्रदेश और तीसरे स्थान पर पंजाब रहा. विदर्भ कराटे एसोसिएशन के सचिव विजय घिचारे ने बताया कि नागपुर के खिलाड़ियों के प्रदर्शन से वे काफी खुश है. उन्होंने बताया कि सितम्बर 2017 में श्रीलंका में अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता आयोजित होगी जिसमें गोल्ड और सिल्वर मेडल प्राप्त खिलाड़ियों का इस प्रतियोगिता में चयन होगा.
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam...
Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी...
₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV...
पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute #VikasThakre #PoliceAction
रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news
RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews...




