Published On : Tue, May 9th, 2017

रेलवे के लोकार्पण कार्यक्रम से बिगड़ी यातायात व्यवस्था

Advertisement

Railway
नागपुर: 
नागपुर रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को हुए लोकार्पण कार्यक्रम में रेलमंत्री सुरेश प्रभु आए थे. इनके साथ ही केंद्रीय भूतल व परिवहन मंत्री न नितीन गडकरी समेत अन्य मंत्रियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई थी. जिसके कारण लगभग दो घंटो तक रेलवे स्टेशन, बर्डी, लोहापुल, रामझूला, सी.ए रोड, कस्तूरचंद पार्क की तरफ जानेवाली सड़को की यातायात व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई थी. कार्यक्रम से पहले ही रेलवे स्टेशन के सामने की सड़क से आम वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया था. जिससे बड़े वाहनों के साथ साथ छोटे वाहन चालकों को भी लंबा चक्कर काटकर अपने गंतव्य की ओर जाना पड़ा.

ट्राफिक जाम में फंसे लोगों का कहना था कि मेट्रो, सीमेंट रोड आदि निर्माण कार्यों के चलते पहले से ही शहर में यातायात की व्यवस्था बिगड़ चुकी है और ऐसे में मंत्रियों के कार्यक्रमों के िलए यातायात पर बंदी लगा देने से शहरी यातायात व्यवस्था कछुआ चाल हो गई है। इससे नागरी समस्याएं बढ़ रही हैं.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.