Published On : Wed, Aug 26th, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

नागपुर के जज क्वार्टर्स में मिला 5 फीट लंबा कोबरा, सर्पमित्रों ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

Advertisement

नागपुर के जज क्वार्टर्स में मिला 5 फीट लंबा कोबरा, सर्पमित्रों ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

नागपुर: नागपुर के नए न्यायाधीश निवास परिसर में मंगलवार देर रात करीब पांच फीट लंबा जहरीला इंडियन कोबरा मिलने से हड़कंप मच गया। परिसर में न्यायाधीशों के परिवार और बच्चे मौजूद थे। सूचना मिलते ही सर्पमित्रों ने मौके पर पहुंचकर सांप का सुरक्षित रेस्क्यू किया और उसे वन विभाग के ट्रांजिट सेंटर पहुंचाया।

घटना रात करीब साढ़े दस बजे की है। नए न्यायाधीश निवास परिसर के गेट के पास एक बड़े सांप को देखकर लोगों में घबराहट फैल गई। न्यायाधीश पाटील ने तुरंत सर्पमित्र शुभम पराळे से संपर्क किया। सूचना मिलते ही शुभम पराळे और सर्पमित्र श्रेयांश येवले करीब दस मिनट में मौके पर पहुंच गए।

सर्पमित्रों ने सावधानीपूर्वक गेट के पास छिपे करीब पांच फीट लंबे इंडियन कोबरा को बाहर निकाला और सुरक्षित तरीके से कंटेनर में रखा। रेस्क्यू के दौरान सांप के पेट से हाल ही में निगला गया चूहा भी बाहर निकल गया।

इसके बाद सर्पमित्रों ने कोबरा को बिना किसी चोट के वन विभाग के सिविल लाइंस स्थित ट्रांजिट सेंटर पहुंचाया। समय पर रेस्क्यू होने से जहरीले नाग की जान बच गई।

Advertisement

सर्पमित्रों ने नागरिकों से अपील की है कि घर या परिसर में सांप दिखाई देने पर घबराएं नहीं और उसे मारने या खुद पकड़ने की कोशिश न करें। सुरक्षित दूरी बनाए रखें और तुरंत प्रशिक्षित सर्पमित्रों या वन विभाग से संपर्क करें।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.