Published On : Wed, Aug 26th, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

नागपुर में कांग्रेस नगरसेवक के घर आधी रात फायरिंग, परिवार में दहशत

Advertisement

Auto Draft

नागपुर: नागपुर के वाठोडा इलाके में कांग्रेस नगरसेवक शुभम मोटघरे के घर पर आधी रात अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग कर दी। गोलीबारी में घर की कांच की खिड़कियां टूट गईं। हालांकि, गनीमत रही कि घटना के दौरान घर में मौजूद नगरसेवक और उनके परिवार के किसी सदस्य को चोट नहीं आई।

बताया जा रहा है कि वारदात के वक्त शुभम मोटघरे और उनका परिवार घर में ही मौजूद था। अचानक गोलियों की आवाज से परिवार में दहशत फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने फायरिंग के पीछे की वजह और आरोपियों की पहचान का पता लगाने के लिए जांच तेज कर दी है। आरोपियों की तलाश में पुलिस की कई टीमें अलग-अलग स्थानों पर रवाना की गई हैं। घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

फायरिंग की घटना के बाद वाठोडा इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश के साथ ही गोलीबारी के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.