Published On : Thu, Oct 29th, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

नागपुर-जबलपुर हाईवे पर बस पलटी, चालक की मौत

Advertisement

नागपुर-जबलपुर हाईवे पर बस पलटी, चालक की मौत
नागपुर : नागपुर जिले की पारशिवनी तहसील के कन्हान थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 44 पर गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ। जबलपुर से नागपुर की ओर जा रही एक यात्री बस अनियंत्रित होकर निर्माणाधीन पुल के पास करीब 6 फीट गहरे गड्ढे में पलट गई। हादसे में बस चालक सुनील यादव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

निर्माणाधीन पुल के पास हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बस क्रमांक MH27-8X 6521 जबलपुर से नागपुर की ओर जा रही थी। सुबह करीब 4 से 5 बजे के बीच डुमरी के पास निर्माणाधीन पुल के नजदीक यह हादसा हुआ।

बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार और पुल निर्माण कार्य के दौरान खोदे गए गड्ढे के पास बस चालक का वाहन से संतुलन बिगड़ गया। इसके बाद बस करीब 6 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरी और पलट गई।

चालक की मौत, कई यात्री घायल

Advertisement

हादसे में चालक सुनील यादव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बस में सवार कई यात्री घायल हो गए, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

कन्हान पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही कन्हान पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की और हादसे की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणों का विस्तृत पता जांच के बाद ही चल सकेगा।

प्रतिनिधि: अजय मेहरकुळे, रामटेक

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.