Published On : Wed, Jul 1st, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

चलती ऑटो में महिला से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

Advertisement

नागपुर: शहर में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ाने वाली एक घटना सामने आई है। इमामवाड़ा थाना क्षेत्र में घर लौट रही एक महिला के साथ चलती ऑटो-रिक्शा में कथित तौर पर छेड़छाड़ और अश्लील हरकत की गई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी तृतीयपंथी को गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार, पीड़िता शहर के वीआर मॉल में कार्यरत है और रोज़ की तरह ड्यूटी खत्म कर ऑटो-रिक्शा से घर लौट रही थी। इसी दौरान ऑटो में मौजूद एक तृतीयपंथी ने कथित रूप से उसके साथ अभद्र व्यवहार किया और उसकी इच्छा के विरुद्ध अश्लील हरकतें करते हुए छेड़छाड़ की।

घटना से घबराई महिला ने विरोध किया और बाद में इमामवाड़ा पुलिस थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया। महिला की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ विनयभंग सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

Advertisement

फिलहाल इमामवाड़ा पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना के सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.