Published On : Fri, Jul 31st, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

प्रिस्क्रिप्शन के बिना गर्भपात और नशे की दवाओं की बिक्री, नागपुर में दो दवा कारोबारियों पर एफआईआर

Advertisement

नागपुर: नागपुर में बिना वैध डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन के गर्भपात और नशे में इस्तेमाल होने वाली दवाओं की कथित अवैध बिक्री का मामला सामने आया है। अन्न एवं औषध प्रशासन (FDA) की शिकायत पर गणेशपेठ पुलिस ने दो दवा कारोबारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, मामला गंजीपेठ स्थित संदेश औषध बाजार के ‘द बॉम्बे फार्मा’ मेडिकल स्टोर का है। अन्न एवं औषध प्रशासन ने 10 जून को यहां छापेमारी की थी। जांच के दौरान गर्भपात में इस्तेमाल होने वाली ‘कॉन्ट्राकिट’ (Contrakit) और चिंता एवं पैनिक डिसऑर्डर के इलाज में उपयोग की जाने वाली ‘अल्प्राझो 0.5’ (Alprazo 0.5) दवाओं का स्टॉक मिला।

Gold Rate
July 30 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 43,100 /-
Gold 22 KT ₹ 1,32,800 /-
Silver/Kg ₹ 2,18,100/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

अधिकारियों के अनुसार, इन दवाओं की बिक्री केवल पंजीकृत चिकित्सक के वैध प्रिस्क्रिप्शन पर ही की जा सकती है।

छापेमारी के दौरान विभाग ने दवा विक्रेताओं से खरीद-बिक्री के बिल और अन्य आवश्यक दस्तावेज मांगे, लेकिन वे कोई वैध रिकॉर्ड प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद विभाग ने दवाओं का स्टॉक जब्त कर नोटिस जारी किया। निर्धारित समय सीमा में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर औषध निरीक्षक प्रशांत रामटेके की शिकायत के आधार पर गणेशपेठ पुलिस ने विमल चांदवाणी और विक्की चांदवाणी के खिलाफ मामला दर्ज किया।

Advertisement

फिलहाल पुलिस यह जांच कर रही है कि प्रतिबंधित दवाएं कहां से लाई गईं और किन-किन लोगों तक उनकी सप्लाई की गई। मामले में आगे की जांच जारी है।

Advertisement
"तड़ीपार बदमाश की शहर में वापसी ; नागपुर में तड़ीपार बदमाश का आतंक #nagpurnews #crimenews #nagpur

"तड़ीपार बदमाश की शहर में वापसी ; नागपुर में तड़ीपार बदमाश का...

ऑनलाइन लाइफ पार्टनर प्लेटफॉर्म से हुई थी दोनों की पहचान #nagpurnews #crimenews #nagpur #nagpurtoday

ऑनलाइन लाइफ पार्टनर प्लेटफॉर्म से हुई थी दोनों की पहचान #nagpurnews #crimenews...

पीड़िता की शिकायत पर शांतिनगर थाने में केस दर्ज #nagpurnews #nagpur #crimenews #nagpurtoday

पीड़िता की शिकायत पर शांतिनगर थाने में केस दर्ज #nagpurnews #nagpur #crimenews...

मोबाइल से वीडियो बनाने के शक में खूनी हमला #nagpurnews #crimenews #news #vidarbha

मोबाइल से वीडियो बनाने के शक में खूनी हमला #nagpurnews #crimenews #news...

सावनेर के बोरुजवाड़ा में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या #nagpurnews #nagpur #crimenews #latestnews

सावनेर के बोरुजवाड़ा में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या #nagpurnews #nagpur...

भिवंडी हादसे पर मंत्री गिरीश महाजन मौके पर #maharashtranews  #bhiwandi #newsupdate #maharashtra

भिवंडी हादसे पर मंत्री गिरीश महाजन मौके पर #maharashtranews #bhiwandi #newsupdate #maharashtra

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges