Published On : Fri, Jun 12th, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

नागपुर में हिट एंड रन का खौफनाक मामला: 72 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, CCTV में कैद हादसा, पांच दिन बाद भी आरोपी फरार

Advertisement

नागपुर: नागपुर में एक बार फिर तेज रफ्तार वाहन का कहर देखने को मिला है। मॉर्निंग वॉक पर निकले 72 वर्षीय बुजुर्ग को एक तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग ने पांच दिनों तक जिंदगी और मौत से संघर्ष करने के बाद आखिरकार दम तोड़ दिया। हादसा CCTV कैमरे में कैद होने के बावजूद आरोपी चालक अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, महाल के झेंडा चौक निवासी मुकुंद बाभरे (72) रविवार सुबह करीब 5:30 बजे मॉर्निंग वॉक के लिए बड़कस चौक से आयची मंदिर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान गजानन मंदिर के पास एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि मुकुंद बाभरे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार शुरू किया गया। पांच दिनों तक इलाज चलने के बावजूद उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ और गुरुवार रात उन्होंने अंतिम सांस ली।

Gold Rate
July 13 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 42,800 /-
Gold 22 KT ₹ 1,32,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,19,000/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

घटना के CCTV फुटेज भी सामने आए हैं, जिनमें दुर्घटना साफ तौर पर दिखाई दे रही है। इसके बावजूद परिजनों का आरोप है कि पुलिस अब तक आरोपी चालक की पहचान कर उसे गिरफ्तार नहीं कर सकी है।

मामले की शिकायत कोतवाली पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई थी, लेकिन घटना के पांच दिन बीत जाने के बाद भी आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर है। इससे परिजनों और स्थानीय नागरिकों में नाराजगी देखी जा रही है।

Advertisement

परिजनों ने पुलिस प्रशासन से आरोपी चालक की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। वहीं इस मामले ने शहर में पुलिस की जांच प्रक्रिया और हाईटेक पुलिसिंग के दावों पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों का कहना है कि जब हादसा CCTV में रिकॉर्ड हो चुका है, तब आरोपी तक पहुंचने में इतनी देरी क्यों हो रही है।

 

Advertisement
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

गर्लफ्रेंड को घुमाने के लिए बना बाइक चोर, आरोपी गिरफ्तार ...#nagpurnews

गर्लफ्रेंड को घुमाने के लिए बना बाइक चोर, आरोपी गिरफ्तार ...#nagpurnews

सेवानिवृत्त उप जिलाधिकारी के घर में हुई चोरी का खुलासा #NagpurNews #CrimeNews #theft #CrimeBranch

सेवानिवृत्त उप जिलाधिकारी के घर में हुई चोरी का खुलासा #NagpurNews #CrimeNews...

गौरक्षण आश्रम के बाहर खड़ी कार का कांच तोड़कर चोरी ...#maharashtranews #vidarbhanews #nagpurnews

गौरक्षण आश्रम के बाहर खड़ी कार का कांच तोड़कर चोरी ...#maharashtranews #vidarbhanews...

इथेनॉल विवाद पर बढ़ा सियासी संग्राम #nagpurnews #ethenol #nitingadkari #bjp #cybercrime #latestnews

इथेनॉल विवाद पर बढ़ा सियासी संग्राम #nagpurnews #ethenol #nitingadkari #bjp #cybercrime #latestnews

स्मार्ट मीटर मुद्दे पर शिवसेना का ज्ञापन ... #maharashtranews #vidarbhanews #nagpurnews #newsupdate

स्मार्ट मीटर मुद्दे पर शिवसेना का ज्ञापन ... #maharashtranews #vidarbhanews #nagpurnews #newsupdate

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges