Published On : Tue, Jul 3rd, 2018

हल्दीराम के मालिक को अगवा करने का प्लान नाकाम, 5 आरोपी गिरफ्तार

Advertisement

नागपुर: एक सनसनीख़ेज़ भरी घटना के तहत नागपुर में हल्दीराम के मालिक राजेंद्र अग्रवाल को अगवा करने के प्लान को पुलिस ने विफल कर दिया. इस प्लान में शामिल पांच बदमाशों को धर दबोचा गया है. इस प्लान का मास्टरमाइंड अग्रवाल का ही ड्रायवर बताया जा रहा है.

धंतोली पुलिस के पुलिस इंस्पेक्टर दिनेश शेंडे के अनुसार राजेंद्र अग्रवाल अपने ड्रायवर के साथ शनि मंदिर गए हुए थे. दौरान कुछ गुंडों के समूह ने ड्रायवर को पकड़ लिया. इसके पीछे अग्रवाल को अगवा करने का प्लान होने का अनुमान है. इसके बाद गुंडों ने अग्रवाल को फोन कर ड्राइवर को छोड़ने के लिए पचास लाख रुपए की फिरौती माँगी.

Gold Rate
Feb 26th, 2026 - Time 11.45Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,60,600/-
Gold 22 KT ₹ 1,49,400 /-
Silver/Kg ₹ 2,69,400 /-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

इसके बाद अग्रवाल ने पुलिस को फोन कर मामले की जानकारी दी. जिसके आधार पर पुलिस ने फोन को ट्रैक कर गुंडों को धर दबोचा.

आरोपियों में श्याम माधव सिंह जो अग्रवाल का ड्रायवर है. गुंडे इस अपहरण का प्लान साल भर से बना रहे थे लेकिन ने उन्हें धोखा दे दिया. पुलिस ने आरोपियों को उनके मोबाइल फोन के ईएमआई नंबर को ट्रेस कर पकड़ा.

पुलिस ने आरोपियों के ख़िलाफ आईपीसी की धारा 363, 511 के तहत मामला दर्ज किया है. पुलिस को आरोपियों की 9 जुलाई तक रिमांड कस्टडी मिली है.

By Narendra Puri

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement