Published On : Fri, Oct 23rd, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

पदवीधर चुनाव में मतदान ने पकड़ी रफ्तार, दोपहर 2 बजे तक 38.88 प्रतिशत वोटिंग

Advertisement

– गडचिरोली में सबसे अधिक 46.51% और नागपुर में सबसे कम 36.13% मतदान, 6 जिलों में 99,378 पदवीधर मतदाताओं ने किया वोट

नागपुर: नागपुर विभाग पदवीधर मतदारसंघ की द्विवार्षिक निवडणूक-2026 के लिए मतदान प्रतिशत में दोपहर तक भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। चुनाव प्रशासन द्वारा जारी दोपहर 2 बजे तक की रिपोर्ट के अनुसार, कुल मतदान 38.88 प्रतिशत तक पहुंच गया है।

कुल 2,55,603 पंजीकृत मतदाताओं में से 99,378 मतदाताओं ने दोपहर 2 बजे तक अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसमें 63,187 पुरुष और 36,191 महिला मतदाता शामिल हैं।

जिलावार मतदान प्रतिशत –

सबसे अधिक मतदान वाले जिले में कांटे की टक्कर है। *गडचिरोली* 46.51% के साथ पहले स्थान पर है, जबकि *वर्धा* 46.42% के साथ दूसरे स्थान पर है।

Advertisement

– गडचिरोली : 13,608 में से 6,329 मतदाता – 46.51%
– वर्धा : 21,742 में से 10,093 मतदाता – 46.42%
– चंद्रपूर : 32,262 में से 13,718 मतदाता – 42.52%
– गोंदिया : 22,176 में से 9,171 मतदाता – 41.36%
– भंडारा : 21,349 में से 7,868 मतदाता – 36.85%
– नागपुर : 1,44,466 में से 52,199 मतदाता – 36.13% (सबसे कम)

सुबह 10 बजे तक मतदान मात्र 9.20% था, जो दोपहर 2 बजे तक बढ़कर 38.88% हो गया है, जो मतदाताओं में बढ़ते उत्साह को दर्शाता है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.