
प्रशासन द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार डाक मतपत्रों (टपाली मतपत्रिका) की प्राथमिक गिनती पूरी हो चुकी है। कुल 238 डाक मतपत्र प्राप्त हुए थे, जिनमें से जांच के बाद 34 मतपत्र अवैध घोषित किए गए हैं। शेष 204 मतपत्र वैध पाए गए हैं और अब नियमित मतगणना में इन 204 वैध डाक मतपत्रों की गिनती की जाएगी।
वहीं, गठ्ठा लगाने (बंडल बनाने) का चौथा राउंड अभी जारी है। नागपुर विभाग पदवीधर मतदारसंघ के लिए कुल 84 टेबलों पर मतगणना हो रही है। प्राथमिक मतगणना के तहत मतपत्रों के गठ्ठे लगाने के कुल 5.30 राउंड होने हैं।
अधिकारियों ने बताया कि गठ्ठा लगाने के सभी राउंड पूरे होने के बाद ही प्रत्यक्ष रूप से उम्मीदवारों को वरीयता क्रम (पसंद क्रम) के अनुसार मिले मतों की गिनती शुरू होगी। मानकापुर इनडोर स्टेडियम में बनाए गए मतगणना केंद्र पर सुबह 8 बजे से गिनती जारी है और प्रशासन की ओर से हर राउंड की जानकारी दी जा रही है।



