Published On : Thu, Jul 19th, 2018

नागपुर की ‘लोपामुद्रा’ कि बॉलीवूड में एन्ट्री

Advertisement

मुंबई : ‘मिस इंडिया’ कि दुसरी रनर-अप और बिग बॉस की प्रतियोगी , नागपुर की निवासी ,लोपामुद्रा राऊत जल्द ही बॉलीवुड में एंट्री करने जा रही है। ‘ब्लड स्टोरी’ इस फिल्म का नाम है, यह एक सायको थ्रिलर फिल्म है।

सूत्रों के अनुसार लोपामुद्रा बॉलीवुड के दबंग खान सलमान के साथ इस फिल्म में दिखाई देगी। इस फिल्म को हेमंत हेगड़े द्वारा निर्देशित किया जायेगा और यह फिल्म हिचकॉक द्वारा प्रेरित है ऐसी जानकारी मिली है। लोपामुद्रा के हीरो के रूप में पहली पसंद सलमान खान और नवाजुद्दीन सिद्दीकी को जाती है। इस फिल्म के पोस्टर को हाल ही में लॉन्च किया गया। इस समय, लोपामुद्रा ने कहा, “मुझे अपनी पहली फिल्म की घोषणा और पोस्टर लॉन्च करने में बहुत ख़ुशी हो रही है। जब मैंने पहली बार इस पोस्टर को देखा, तो मेरे मन में कई सवाल आये। लेकिन जब मैंने फिल्म की कहानी को समझ लिया, तो मुझे समझ में आया कि यह पोस्टर ऐसा क्यों डिज़ाइन किया गया है। यह पोस्टर फिल्म की कहानी को पूरा न्याय देता है।

Gold Rate
Apr 08,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,52,600 /-
Gold 22 KT ₹ 1,41,900 /-
Silver/Kg ₹ 2,46,400/-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

लोपामुद्रा ने कहा कि फिल्मों के साथ आर्ट फिल्म में भी काम करना चाहती हु। लोपा को सस्पेंस फिल्म पसंद थे इसलिए वह सस्पेंस फिल्म में ही काम करना चाहती थी। फिल्म में काम करना एक नई चुनौती है, और इस नए अनुभव और चुनौती का समना करने के लिए मैं तैयार हु, ऐसा लोपामुद्रा ने कहा।
‘ब्लड स्टोरी’ की कहानी अच्छी है और यह लोगों को पसंद आएगी ऐसी आशा लोपामुद्रा ने इस समय व्यक्त की।

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement