Published On : Mon, Aug 3rd, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

नागपुर क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: 1.3 किलो गांजा जब्त, एनडीपीएस का आरोपी गिरफ्तार

Advertisement

नागपुर: शहर में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नागपुर क्राइम ब्रांच के अमली पदार्थ विरोधी पथक (एनडीपीएस सेल) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 1 किलो 300 ग्राम गांजा जब्त किया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि एनडीपीएस के कई मामलों में वांछित और तड़ीपार आरोपी की तलाश जारी है।

पुलिस के अनुसार, 2 अगस्त की रात 10:30 बजे से 3 अगस्त की रात 12:50 बजे के बीच सक्करदरा थाना क्षेत्र के रानी भोसले नगर झोपड़पट्टी स्थित महाकाली शीतला माता मंदिर के पास गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1.300 किलो गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत 32,500 रुपये है, बरामद किया।

Gold Rate
Sept 17,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 51,500 /-
Gold 22 KT ₹ 1,40,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,29,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

गिरफ्तार आरोपी की पहचान विकी रमेश दुबे (निवासी रानी भोसले नगर झोपड़पट्टी, सक्करदरा) के रूप में हुई है। जांच में पता चला कि उसके खिलाफ पहले से ही सक्करदरा पुलिस थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध क्रमांक 169/2024 दर्ज है।

पुलिस ने इस मामले में असलम खान उर्फ भुरू दाऊद खान को भी आरोपी बनाया है, जो फिलहाल फरार है। पुलिस के अनुसार, उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तीन मामले दर्ज हैं और वह सक्करदरा पुलिस थाने का रिकॉर्डेड तड़ीपार आरोपी है। उसकी गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित कर तलाश अभियान चलाया जा रहा है।

Advertisement

इस मामले में पुलिस हवलदार अरविंद बेडेकर की शिकायत पर एनडीपीएस एक्ट की धारा 8(क), 20(ब)(2)(ब) और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आगे की कानूनी कार्रवाई सक्करदरा पुलिस थाने द्वारा की जा रही है।

यह कार्रवाई डीसीपी (क्राइम) दीपक अग्रवाल के मार्गदर्शन तथा अमली पदार्थ विरोधी पथक के पुलिस निरीक्षक भारत क्षीरसागर के नेतृत्व में की गई। नागपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शहर में नशे के कारोबार, मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री में शामिल आरोपियों के खिलाफ आगे भी सख्त अभियान लगातार जारी रहेगा।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.