Published On : Sat, Aug 8th, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

नागपुर में 30.8 किलो गांजा जब्त, 2 आरोपी गिरफ्तार

ओडिशा से नागपुर पहुंची गांजे की खेप पकड़ी गई, ₹23 लाख का माल जब्त
Advertisement

नागपुर: नागपुर क्राइम ब्रांच की एंटी नारकोटिक्स टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ओडिशा से सड़क मार्ग के जरिए नागपुर लाई जा रही गांजे की खेप पकड़ी है। वाठोडा थाना क्षेत्र के विहिरगांव आउटर रिंग रोड पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 30 किलो 800 ग्राम गांजा बरामद किया। इस कार्रवाई में ट्रक, कार और दो मोबाइल फोन समेत करीब 23 लाख रुपये का माल जब्त किया गया है।

क्राइम ब्रांच की एंटी नारकोटिक्स टीम को सूचना मिली थी कि ओडिशा से एक ट्रक के जरिए गांजे की बड़ी खेप नागपुर पहुंचाई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने विहिरगांव आउटर रिंग रोड स्थित गौरी फैमिली गार्डन रेस्टोरेंट के पास जाल बिछाया।

Gold Rate
Sept 17,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 51,500 /-
Gold 22 KT ₹ 1,40,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,29,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

पुलिस के मुताबिक, संदिग्ध ट्रक से गांजा निकालकर कार में रखा जा रहा था। इसी दौरान पुलिस टीम ने मौके पर छापा मारकर कार्रवाई की। तलाशी में 30 किलो 800 ग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 7.70 लाख रुपये बताई गई है।

पुलिस ने गांजे के साथ एक आयशर ट्रक, एक कार और दो मोबाइल फोन जब्त किए। जब्त किए गए कुल माल की कीमत करीब 23 लाख रुपये बताई गई है।

Advertisement

जांच में सामने आया कि रामटेक निवासी ट्रक चालक अमित परतेकी गांजे की खेप ओडिशा से नागपुर लेकर आया था। पुलिस के अनुसार, यह खेप मुख्य आरोपी महेश बाबू उर्फ साबिर हसन बाग ने मंगवाई थी। महेश ने अपने रिश्तेदार शेख सुल्तान उर्फ टीपू अशपाक शेख को कार लेकर गांजा लेने के लिए मौके पर भेजा था।

क्राइम ब्रांच ने कार्रवाई करते हुए अमित परतेकी और शेख सुल्तान उर्फ टीपू को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, मुख्य आरोपी महेश बाबू उर्फ साबिर की तलाश जारी है।

मामले में वाठोडा पुलिस थाने में एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब गांजा तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों और सप्लाई चेन की जांच कर रही है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.