Published On : Tue, Nov 24th, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

जन्मदिन की पार्टी में खूनी खेल! 17 वर्षीय किशोर के सिर में मारी गोली

मानेवाड़ा में दो गुटों के बीच विवाद के बाद फायरिंग, गंभीर हालत में AIIMS में भर्ती; तीन आरोपियों के शामिल होने की आशंका
Advertisement

Auto Draft

नागपुर: जन्मदिन की खुशियां उस वक्त खूनी खेल में बदल गईं, जब पार्टी के दौरान हुए विवाद में एक 17 वर्षीय नाबालिग को गोली मार दी गई। घटना नागपुर के हुडकेश्वर पुलिस थाना क्षेत्र के मानेवाड़ा परिसर की है। गोली किशोर के सिर में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल AIIMS अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है।

जन्मदिन की पार्टी में दो गुटों के बीच विवाद
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मानेवाड़ा परिसर में कुछ युवक जन्मदिन का जश्न मनाने के लिए एकत्रित हुए थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दो गुटों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने फायरिंग कर दी। इस दौरान एक गोली सीधे 17 वर्षीय किशोर के सिर में जा लगी।

तीन आरोपियों के शामिल होने की आशंका
घटना की जानकारी मिलते ही हुडकेश्वर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जानकारी में फायरिंग की वारदात में तीन आरोपियों के शामिल होने की बात सामने आ रही है। हालांकि, विवाद किस बात को लेकर हुआ और गोली चलाने के पीछे की असली वजह क्या थी, इसका खुलासा अभी नहीं हुआ है।

पुलिस आरोपियों की पहचान और उनकी भूमिका की जांच कर रही है। जन्मदिन की पार्टी में मामूली कहासुनी ने आखिर इतना हिंसक रूप कैसे लिया, इसकी पड़ताल जारी है।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.