Published On : Tue, Jun 2nd, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

नागपुर: FDA का बड़ा एक्शन, 419 किलो प्रतिबंधित सुगंधित तंबाकू जब्त

Advertisement

नागपुर: खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) नागपुर ने प्रतिबंधित तंबाकू उत्पादों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बुनकर कॉलोनी क्षेत्र में छापेमारी कर 419 किलोग्राम से अधिक सुगंधित तंबाकू जब्त किया है। जब्त किए गए माल की अनुमानित कीमत करीब ₹6 लाख बताई जा रही है।

FDA की टीम ने सोमवार को बुनकर कॉलोनी स्थित एक मकान पर छापा मारकर बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित सुगंधित तंबाकू बरामद किया। जांच के दौरान अधिकारियों को पता चला कि आरोपी अजहर इकबाल रहमान कुरैशी अपने निवास स्थान पर प्रतिबंधित तंबाकू उत्पादों का भंडारण कर रहा था।

Gold Rate
July 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 45,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,34,600 /-
Silver/Kg ₹ 2,25,900/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

कार्रवाई के दौरान विभिन्न ब्रांडों के सुगंधित तंबाकू के पैकेट और बोरियों में भरा प्रतिबंधित माल जब्त किया गया। FDA अधिकारियों के अनुसार कुल 419 किलो से अधिक तंबाकू बरामद हुआ है।

इस मामले में प्रतिबंधित खाद्य पदार्थों के भंडारण और बिक्री से संबंधित अपराध दर्ज करते हुए पाचपावली पुलिस थाने में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

Advertisement

FDA अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि राज्यभर में प्रतिबंधित तंबाकू और अन्य अवैध खाद्य पदार्थों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि तुकाराम मुंडे द्वारा महाराष्ट्र FDA आयुक्त का पदभार संभालने के बाद राज्यभर में अवैध तंबाकू कारोबारियों के खिलाफ एक साथ छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है, जिससे इस कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।

Advertisement
महाबलेश्वर में 3000mm पार बारिश! #Mahabaleshwar #Monsoon #HeavyRain #RainUpdate #MaharashtraNews

महाबलेश्वर में 3000mm पार बारिश! #Mahabaleshwar #Monsoon #HeavyRain #RainUpdate #MaharashtraNews

पहली बार सावंतवाड़ी में रुकी मंगलूरू एक्सप्रेस! #Express #Sindhudurg #TrainNews #RailwayNews #news

पहली बार सावंतवाड़ी में रुकी मंगलूरू एक्सप्रेस! #Express #Sindhudurg #TrainNews #RailwayNews #news

मंदिर प्रबंधन धर्माचार्यों को सौंपने की मांग #NarendraAcharya #RamMandir  #Ratnagiri #EducationNews

मंदिर प्रबंधन धर्माचार्यों को सौंपने की मांग #NarendraAcharya #RamMandir #Ratnagiri #EducationNews

प्रेम संबंध के विवाद में हुआ था खूनी संघर्ष #NagpurCrime #Crime #Police  #IllegalWeapon #Arrest

प्रेम संबंध के विवाद में हुआ था खूनी संघर्ष #NagpurCrime #Crime #Police...

अदरक के दाम गिरने से किसान परेशान #maharashtranews #newsupdate #kisan #latestnews

अदरक के दाम गिरने से किसान परेशान #maharashtranews #newsupdate #kisan #latestnews

हेलमेट अभियान के बीच उठे नए सवाल

हेलमेट अभियान के बीच उठे नए सवाल

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges