नागपुर में कृषि विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में नकली बीज के बड़े रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। लकड़गंज थाना क्षेत्र के वर्धमान नगर स्थित ऑक्ट्रॉय फ्रीजोन वेयरहाउसिंग के बाहर एक ट्रक से लाखों रुपये के नकली बीज बरामद किए गए। कार्रवाई के दौरान ट्रक समेत करीब 52 लाख रुपये का माल जब्त किया गया है।
जानकारी के अनुसार, कृषि विभाग की क्वालिटी कंट्रोल इंस्पेक्टर रीना डोंगरे को गुप्त सूचना मिली थी कि अहमदाबाद से भारी मात्रा में नकली बीज नागपुर लाए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही कृषि विभाग की टीम ने पुलिस के साथ मिलकर वर्धमान नगर स्थित गोदाम के बाहर निगरानी शुरू की।
जैसे ही संदिग्ध ट्रक मौके पर पहुंचा और बीज की बोरियां उतारी जाने लगीं, अधिकारियों ने छापा मार कार्रवाई की। जांच के दौरान ट्रक में रखी 58 बोरियों से करीब 2960 पैकेट नकली बीज बरामद किए गए।

अधिकारियों के मुताबिक, यह खेप जनप्रिया ट्रांसपोर्ट गुजरात के जरिए भेजी गई थी। मामले में विक्रम भाई चौधरी उर्फ विक्रम जाट समेत अन्य आरोपियों के नाम सामने आए हैं।
बताया जा रहा है कि तीन दिन पहले पुलगांव में भी इसी कंपनी के नकली बीज पकड़े गए थे। वहीं से मिली जानकारी के आधार पर नागपुर में यह बड़ी कार्रवाई की गई।
फिलहाल लकड़गंज पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जब्त बीज के सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए हैं। कृषि विभाग और पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है। आशंका जताई जा रही है कि नकली बीज का यह कारोबार कई जिलों तक फैला हो सकता है।
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
ASTRO BUZZ | Weekly Talk – Episode 3 | 23–29 August Predictions
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
चीनी की महंगाई पर अनोखा आंदोलन! पेट्रोल पंप पर बांटी चीनी #SugarPrice...
चीनी की जमाखोरी पर प्रशासन का बड़ा एक्शन! #sugarprices #SugarHoarding #MaharashtraNews #newsupdate




