Published On : Fri, Nov 17th, 2017

ब्रांडेड कंपनियों के डिब्बों में माल भरकर बेचते थे शैंपू, 2 हजार डिब्बे जब्त

Advertisement


नागपुर: गणेशपेठ पुलिस ने बजरिया में एक किराए के मकान में नकली शैम्पू बनाने वाले कारखाने पर छापा मारा। पुलिस ने कारखाने से चार आरोपियों को हिरासत में लिया। कारखाने के अंदर से करीब 2.50 लाख रुपए का माल जब्त किया है। यह आरोपी कुछ समय पहले नागपुर में आगरा (उत्तर प्रदेश ) से कपड़े बेचने आए थे। कपड़े बेचते-बेचते नकली शैम्पू बनाने का कारोबार करने लगे। यह नकली शैम्पू बस्तियों और सैलून की दुकानों में ले जाकर बेचते थे।

गुरुवार को इस नकली शैम्पू बनाने वाले कारखाने के बारे में गणेशपेठ के थानेदार सुनील गांगुर्डे को गुप्त सूचना मिलने पर कारखाने पर छापा कार्रवाई की योजना बनाई गई थी। चारों आरोपियों को पुलिस ने एफडीए के हवाले कर दिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार थानेदार गांगुर्डे कोे गुरुवार को जानकारी मिली कि बजरिया निवासी जे.तिवारी नामक व्यक्ति के मकान की तीसरी मंजिल पर 4-5 युवक किराए से रहते हैं। वह नकली शैम्पू बनाने का कारखाना चला रहे हैं।

दरअसल, वे ब्रांडेड शैम्पू की कंपनियों की बोतलों में अपने कारखाने का शैम्पू भरकर बेचते थे। थानेदार गांगुर्डे ने सहयोगियों के साथ छापा मारा। वहां से गफ्फार शौकत अली (23), शकील खान बशीर खान (26), सत्तार मलिक शौकत खान (25) और आमिन खान मोहम्मद (28) पीली पोखर आगरा (उत्तर प्रदेश) निवासी को हिरासत में लिया। इन सभी को एफडीए के सुपुर्द कर दिया गया है। कार्रवाई में थाने के उपनिरीक्षक ए आत्राम, नायब सिपाही आनंद, अजय गिरडकर, शरद चांभारे, अमित सातपुते, सिपाही आशीष बहाल ने सहयोग किया।

Gold Rate
June 152026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 51,300 /-
Gold 22 KT ₹ 1,40,300 /-
Silver/Kg ₹ 2,51,300/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above


डिब्बे में शैम्पू भरते मिले चार
पकड़े गए चारों आरोपी डिब्बे में शैम्पू भरते हुए मिले। यह चारों कबाड़ी के पास से विविध शैम्पू की कंपनियों के खाली डिब्बे खरीदा करते थे। उन खाली डिब्बों में आयसल नामक लिक्वीड व पावडर डालकर कंपनी के ब्रांड के अनुसार उसमें गुलाबी, सफेद, पीला रंग मिलाकर अलग-अलग कंपनियों के नाम पर ग्राहकों को बेचते थे। इस कार्रवाई से शहर की दुकानों में बिकने वाले शैम्पू को लेकर भी सवाल खड़ा हो गए है कि कहीं नकली शैम्पू तो दुकानाें में नहीं बिक रहा है। नकली शैम्पू से भरे दो हजार से अधिक डिब्बे जब्त किए गए हैं।


आरोपी ब्यूटी पार्लर और सैलून में भी माल बेचते थे। हर रोज यह 25 लीटर से अधिक नकली शैम्पू तैयार किया करते थे। पहले यह नागपुर में 160 रुपए के रोजाना की दर से घूम-घूमकर कपड़े बेचा करते थे। नकली शैम्पू का कारोबार शुरू करने के बाद यह चारों घर से बाहर निकलना भी कम कर दिया था। सुबह होने पर माल तैयार करने में जुट जाया करते थे।

Advertisement
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

तलाक के बाद शादी से मुकरा प्रेमी.. #nagpurnews #crime #latestnews

तलाक के बाद शादी से मुकरा प्रेमी.. #nagpurnews #crime #latestnews

भरतवाड़ा में युवक की चाकू गोदकर हत्या.. #nagpurnews #crime #murdernews

भरतवाड़ा में युवक की चाकू गोदकर हत्या.. #nagpurnews #crime #murdernews

महाविकास आघाड़ी ने भाजपा पर साधा निशाना  #nagpurnews #MVA #Congress #PoliticalNews

महाविकास आघाड़ी ने भाजपा पर साधा निशाना #nagpurnews #MVA #Congress #PoliticalNews

रवि भवन के सामने ओला ड्राइवर का शव बरामद.. #nagpurnews #oladriver #death

रवि भवन के सामने ओला ड्राइवर का शव बरामद.. #nagpurnews #oladriver #death

सरेआम चाकू की नोक पर डिलीवरी बॉय से लूट.. #nagpurnews #crime #newsupdate

सरेआम चाकू की नोक पर डिलीवरी बॉय से लूट.. #nagpurnews #crime #newsupdate

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges