
नागपुर: सक्करदरा थाना क्षेत्र में हुए सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड का नागपुर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई अपराध शाखा यूनिट-05 और सक्करदरा पुलिस की संयुक्त टीम ने की।
पुलिस के अनुसार, छोटा ताजबाग स्थित गोंड बस्ती के समीप रघुजी नगर क्षेत्र में बीती रात दो युवकों की निर्मम हत्या कर दी गई थी। मृतकों की पहचान आदित्य उर्फ सोनू बोडवे और दादू उर्फ आदित्य राहुलकर के रूप में हुई है। दोनों के शव खून से लथपथ हालत में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतकों और आरोपियों के बीच एक फल दुकान से नौकरी से निकाले जाने को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। घटना वाले दिन इसी विवाद को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद हिंसक झड़प में बदल गया और आरोपियों ने ईंट, पत्थर तथा धारदार चाकू से हमला कर दोनों युवकों की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और खुफिया जानकारी के आधार पर अपराध शाखा यूनिट-05 एवं सक्करदरा पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए तीन मुख्य आरोपियों को विहिरगांव स्थित गारगोटी नाला क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान वैभव उर्फ दादू प्रदीप डोंगरे, वेदांत उर्फ डब्बा अजय डबीर तथा अभिषेक उर्फ तात्या उत्तम राऊत के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपियों की चिकित्सीय जांच कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की है। इसके बाद उन्हें आगे की जांच और पूछताछ के लिए सक्करदरा पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका और घटनाक्रम की विस्तृत जांच कर रही है।
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam...
Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी...
₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV...
पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute #VikasThakre #PoliceAction
रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news
RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews...




