Published On : Mon, Nov 1st, 2021
By Nagpur Today Nagpur News

नागपुर मंडल ने दूध का 100वां टैंकर दूध एक्सप्रेस से नागपुर से दिल्ली रवाना किया

Advertisement

नागपुर: श्रीमती ऋचा खरे, मंडल रेल प्रबंधक, नागपुर मंडल के कुशल मार्गदर्शन में और नागपुर डिवीजन की टीम बीडीयू (बिजनेस डेवलपमेंट यूनिट) के नेतृत्व और ईमानदार प्रयासों से दूध का 100वां टैंकर आज दिनांक 31.10.2021 को नागपुर से दिल्ली भेजने में सफल रहा।

नागपुर मंडल द्वारा दूध का पहला टैंकर दिनांक 04.05.2021 को दूध एक्सप्रेस से जोड़ा गया था। आज नागपुर मंडल ने मदर डेयरी द्वारा 100वां रेल दूध टैंकर लोड किया है और यह दूध टैंकर 00761 रेनीगुंटा-निजामुद्दीन दूध स्पेशल से जोड़ा गया है, जिस ने आज नागपुर से 00.55 बजे प्रस्थान किया और उसी दिन शाम को 18.15 बजे हजरत निजामुद्दीन स्टेशन पहुंच जायेगा.

Gold Rate
July 29 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 42,700 /-
Gold 22 KT ₹ 1,32,400 /-
Silver/Kg ₹ 2,19,700/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

मदर डेयरी द्वारा नागपुर से हजरत निजामुद्दीन (दिल्ली) के लिए 45,000 लीटर दूध का एक टैंकर बुक और लोड किया गया है और 100वें दूध टैंकर से 1,08,335 रुपये का भाड़ा अर्जित किया गया।

नागपुर मंडल को अब तक रेल टैंकरों से रु. 1, 04, 04, 004/- (एक करोड़ चार लाख चार हजार चार रुपये मात्र) की आय अर्जित हुई है।
मदर डेयरी ने भविष्य में भी इस यातायात को जारी रखने का आश्वासन दिया है।

Advertisement

वरिष्ठ मंडल संचालन प्रबंधक श्री आशुतोष श्रीवास्तव और वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री कृष्णनाथ पाटिल के नेतृत्व में समन्वित विपणन प्रयासों ने कई नए ग्राहकों को आकर्षित करने में मदद की है जिससे रेलवे राजस्व में वृद्धि हुई है।

Advertisement
वैषाली नगर में आग का तांडव #nagpurnews #Fire #FireAccident  #WarehouseFire #TyreWarehouse #news

वैषाली नगर में आग का तांडव #nagpurnews #Fire #FireAccident #WarehouseFire #TyreWarehouse #news

Nagpur: डेली नीड्स दुकान का शटर तोड़कर नकदी चोरी | CCTV में कैद चोर #NagpurNews  #CrimeNews #CCTV

Nagpur: डेली नीड्स दुकान का शटर तोड़कर नकदी चोरी | CCTV में...

भगवान से माफी मांगकर मंदिर में चोरी! #NagpurNews #TempleTheft #CCTV#Crime #Temple #police #news

भगवान से माफी मांगकर मंदिर में चोरी! #NagpurNews #TempleTheft #CCTV#Crime #Temple #police...

एसआईआर प्रक्रिया पर कांग्रेस ने उठाए सवाल #ElectionNews #Congress #BJP  #MaharashtraNews #NagpurNews

एसआईआर प्रक्रिया पर कांग्रेस ने उठाए सवाल #ElectionNews #Congress #BJP #MaharashtraNews #NagpurNews

नागपुर में जलभराव पर कांग्रेस ने सरकार घेरा #vidarbhanews  #nagpur #nagpurnews #nagpurtoday #news

नागपुर में जलभराव पर कांग्रेस ने सरकार घेरा #vidarbhanews #nagpur #nagpurnews #nagpurtoday...

चंद्रपुर में रेड अलर्ट, आज शिक्षण संस्थान बंद #Chandrapur #RainAlert  #MaharashtraRain #Weather

चंद्रपुर में रेड अलर्ट, आज शिक्षण संस्थान बंद #Chandrapur #RainAlert #MaharashtraRain #Weather

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges