Published On : Mon, Nov 1st, 2021
By Nagpur Today Nagpur News

सरदार वल्लभभाई पटेल, इंदिरा गांधी को किया अभिवादन

Advertisement

नागपूर: स्वतंत्र भारत के पहले उप प्रधान मंत्री एवं गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल, की 146 वीं जयंती और पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी की 37 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर नागपुर महानगरपालिका की ओर से उनका अभिवादन किया गया।

महापौर दयाशंकर तिवारी ने ग्रेट नाग रोड पर सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनका अभिवादन किया। इस अवसर पर नगरसेवक विजय चुटेले, प्रमोद चिखले, पूर्व विधायक भोला बढेल, पूर्व नगरसेविका मंगलाबेन पटेल, तुकाराम डेकाटे, मुकुंद मुले, शेखर सत्तार, अरविंद जयस्वाल, केशव मौदेकर, राजेश वासनिक आदि मान्यवर उपस्थित थे।

साथ ही मनपा मुख्यालय के डॉ. पंजाबराव देशमुख स्मृति स्थायी समिति सभागृह में मनपा के अतिरिक्त आयुक्त राम जोशी ने सरदार वल्लभभाई पटेल और इंदिरा गांधी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उनका अभिवादन किया। इस अवसर पर उपायुक्त रवींद्र भेलावे, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विजय जोशी आदि मान्यवर उपस्थित थे। उपस्थित अधिकारियों ने राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर सत्यनिष्ठा की प्रतिज्ञा ली।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.