Published On : Tue, Jul 7th, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

धापेवाड़ा के पास तेज रफ्तार कार पलटी, बड़ा हादसा टला; सभी सवार सुरक्षित

Advertisement

नागपुर: जिले के सावनेर थाना क्षेत्र में धापेवाड़ा के पास एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। सावनेर से कळमेश्वर की ओर जा रही एक तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। राहत की बात यह रही कि कार में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं और किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

जानकारी के अनुसार, एमएच-48-सीके-1083 नंबर की कार सावनेर से कळमेश्वर की ओर जा रही थी। धापेवाड़ा के पास पहुंचते ही चालक का वाहन से नियंत्रण अचानक बिगड़ गया, जिससे कार सड़क किनारे पलट गई।

घटना की सूचना मिलते ही सामाजिक कार्यकर्ता हितेश बनसोड ने तत्काल सावनेर पुलिस को जानकारी दी। सूचना के बाद पुलिस निरीक्षक ऋतुजा जाधव के मार्गदर्शन में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दुर्घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने यातायात को सुचारु कर स्थिति को नियंत्रित किया।

Advertisement

हालांकि हादसे में कोई जनहानि या घायल नहीं हुआ, लेकिन पलटी हुई कार की स्थिति देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि दुर्घटना कितनी गंभीर हो सकती थी। समय रहते बड़ा हादसा टल गया।

फिलहाल सावनेर पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.