
नागपुर: नागपुर पुलिस की क्राइम ब्रांच यूनिट-1 ने घरफोड़ चोरी के दो मामलों का खुलासा करते हुए 23.10 ग्राम सोने के आभूषण, जिनकी कीमत लगभग ₹2.50 लाख है, बरामद किए हैं। मामले में चोरी का माल बेचने वाले एक आरोपी और उसे खरीदने वाले सराफा व्यवसायी की भूमिका सामने आई है, जबकि मुख्य आरोपी हर्ष उर्फ एक्का महेंद्र रामटेके अभी भी फरार है।
पुलिस के अनुसार, पहला मामला राणाप्रताप नगर थाना में दर्ज हुआ था। पुणे निवासी प्रीति मंगेश काटेकर ने शिकायत दी थी कि 21-22 मई 2026 की रात उनके किराए के मकान से करीब 12 ग्राम का सोने का मंगलसूत्र चोरी हो गया था।
जांच के दौरान क्राइम ब्रांच को गुप्त सूचना मिली कि चोरी हर्ष उर्फ एक्का महेंद्र रामटेके ने की थी। उसने चोरी का सोना अर्जुन प्रभु सोलंकी (25) निवासी आराधना नगर, भांडेवाड़ी को बेचने के लिए दिया था।
पूछताछ में अर्जुन सोलंकी ने स्वीकार किया कि उसने चोरी का सोना उमरेड के इतवारी पेठ स्थित आशीर्वाद ज्वेलर्स के संचालक संदीप भास्कर गुरुलवार को बेच दिया था।
पूछताछ में यह भी सामने आया कि मुख्य आरोपी ने 29 जून 2026 को सिंधी कॉलोनी, खामला में भी घरफोड़ चोरी की थी। उस वारदात में चोरी हुए सोने के ब्रेसलेट और अन्य आभूषण भी उसी ज्वेलर्स के माध्यम से बेचे गए थे।
पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 23.10 ग्राम सोना, जिसकी कीमत लगभग ₹2.50 लाख है, जब्त कर लिया।
पुलिस के अनुसार, हर्ष उर्फ एक्का महेंद्र रामटेके गोंदिया जिले के तिरोड़ा का रहने वाला है और एक आदतन घरफोड़ चोर है। वह नागपुर में ओयो होटल में ठहरकर विभिन्न इलाकों में चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। उसके खिलाफ नागपुर, गोंदिया और भंडारा जिलों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
फिलहाल मुख्य आरोपी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने विशेष टीम गठित कर तलाश तेज कर दी है।
KYC के नाम पर ₹7.5 लाख साफ! #NagpurNews #CyberFraud #CyberCrime #OnlineFraud #KYCScam...
मालिक नहीं मिला तो कर्मचारी पर हमला! #NagpurNews #Crime #KnifeAttack #CrimeNews #MaharashtraCrime
मंगलसूत्र और सोने की मणि चोरी के दो मामले उजागर
वर्धा में ग्राम पंचायत कर्मचारियों का जिला परिषद पर मोर्चा #vidarbhanews #wardha...
नाना पटोले का अमित शाह पर तीखा हमला #vidarbhanews #nagpur #newsupdate #vidarbha...
रत्नागिरी समुद्र तट पर पर्यटकों की कार फंसी #maharashtranews #ratnagiri #newsupdate #maharashtra




